Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Bihar Polls : कांग्रेस ने जारी की 49 उम्मीदवारों की लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और शरद यादव की बेटी को भी टिकट

Bihar Polls : कांग्रेस ने जारी की 49 उम्मीदवारों की लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और शरद यादव की बेटी को भी टिकट
, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (22:06 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची गुरुवार को जारी कर दी।
 
पार्टी उम्मीदवारों की आखिरी सूची में जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा औेर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी के नाम भी शामिल हैं।

लव को बांकीपुर और सुभाषिनी को बिहारीगंज से टिकट मिला है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश की वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए प्रवेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया है।
 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में कुल 49 नाम शामिल हैं। इस तरह पार्टी ने राजद और वामदलों के साथ गठबंधन के तहत अपने हिस्से में आई कुल 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
 
इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 3 चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुशांत सिंह राजपूत के भाई और BJP विधायक नीरज बबलू को आया हार्टअटैक