Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

5 मिनट में बनाएं ये 5 trendy hairstyle

Trendy Hairstyles 2023
Social Media
मेकअप के बाद भी लड़कियों का परफेक्ट लुक उनके बालों से होता है। एक अच्छी और सही हेयर स्टाइल आपके लुक को और भी बेहतर बनाते हैं। कई महिलाएं अपने लुक को सुंदर बनाने के लिए कई हेयर स्टाइल ट्राई करती हैं। समय कम होने के कारण हमें कोई भी अच्छे हेयर स्टाइल का लुक याद नहीं आता है। साथ ही इंटरनेट पर कई तरह के हेयर स्टाइल ट्रेंड करते हैं। शादी या पार्टी में ट्रेंडी लुक के लिए आप इन 5 हेयर स्टाइल को सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इन खुबसूरत हेयर स्टाइल के बारे में...
webdunia

1. वेव कर्ल: वेव कर्ल हेयर स्टाइल क्लेब्रिटी में काफी फेमस है। इस हेयर स्टाइल की मदद से आपके बालों में वॉल्यूम नज़र आता है और साथ ही आपको ग्लेमरस लुक भी मिलता है। स्लीव लेस ड्रेस या कुर्ती के साथ यह हेयर स्टाइल काफी जमता है। अप स्ट्रैटनर से भी वेव कर्ल कर सकते हैं। किसी भी पार्टी या शादी के लिए यह सिंपल लुक आपको बहुत क्लासी दिखाता है।
webdunia

2. मेसी बन: आज के समय में मेसी बन काफी ट्रेंड में चल रहा है। इंस्टाग्राम पर अधिकतर इन्फ्लुएंसर मेसी बन हेयर स्टाइल बनाना पसंद करते हैं। यह लुक किसी भी ऑउटफिट के साथ बहुत सुंदर और ट्रेंडी लगता है। आप किसी प्रोम ड्रेस या वन पीस के साथ ये हेयर स्टाइल बना सकते हैं। साथ ही बॉयफ्रेंड शर्ट के साथ भी मेसी बन बहुत कूल लुक देता है। साथ ही मेसी बन से आपका चेहरा ज्यादा शार्प नज़र आता है। 
webdunia

3. टू मिनी ब्रैड: जनरेशन ज़ी में यह हेयर स्टाइल काफी प्रचलित है। कॉलेज स्टूडेंट के लिए यह हेयर स्टाइल बहुत कूल लगता है और बोहो वाईब भी देता है। आप क्यूट हेयर स्टाइल के लिए एक साइड भी ब्रैड बना सकते हैं। यह कैसुअल कुर्ती,  ओवर साइज़ टीशर्ट और शोर्ट ड्रेस के साथ काफी कूल और क्यूट लगता है। यह मॉडर्न विंटेज हेयर स्टाइल है जो 90 के दशक में काफी प्रचलित हुआ था।
webdunia

4. साइड पिन अप: साइड पिन अप हेयर स्टाइल हमेशा ट्रेंड में रहता है। इस हेयर स्टाइल की मदद से आप अपने बालों की डिटेल को अच्छे से दर्शा सकते हैं। यह हेयर स्टाइल किसी भी ऑउटफिट के लिए परफेक्ट है। यह हेयर स्टाइल कुर्ती, सारी, गाउन के साथ भी बहुत सुंदर लगता है। साथ ही आपका चेहरा भी इस हेयर स्टाइल से काफी अलग लगता है।
webdunia

5. हाफ मेसी बन: मेसी बन के साथ हाफ मेसी बन भी काफी ट्रेंड में चल रहा है। कई कोरियन ड्रामा में एक्ट्रेस को हाफ मेसी बन का लुक दिया जाता है जो बहुत क्यूट और ट्रेंडी लगता है। यह हेयर स्टाइल कुर्ती या ट्रेडिशनल वियर पर ज्यादा अच्छा नहीं लगेगा पर बाकि सभी ऑउटफिट पर यह हेयर स्टाइल आपको बहुत कूल और क्लासी लुक देगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में मृत्यु कैसे हुई थी?