Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इस दिवाली लड़के क्यों रहे पीछे, आप भी जानिए 'ब्यूटी' के लिए खास टिप्स

इस दिवाली लड़के क्यों रहे पीछे, आप भी जानिए 'ब्यूटी' के लिए खास टिप्स
दिवाली पर लोगों से मिलना-जुलना होता है, ऐसे में लड़कियां तो बेझिझक दिवाली के कई दिनों पहले से ही खूबसूरत दिखने की तैयारियां करने लगती हैं। लेकिन कई घरों में आज भी ऐसा माहौल नहीं है, जहां पर लड़के भी लड़कियों की तरह बेझिझक फेशियल आदी करवाने पार्लर जा सके। ऐसे में हम खासतौर से लड़कों के लिए 'ब्यूटी' टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें लड़के घर पर ही ट्राय करके अपनी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
 
1‌‌ झुर्रियां : आपके चेहरे पर, गले पर, बांहों पर झुर्रियां पड़ गई हैं तो आप अंडे को सौंदर्य प्रसाधन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे की सफेदी को फेंटें और उसमें थोड़ा नींबू को भी निचोड़ दें। अब इस फेस पैक को आंखों के हिस्से को छोड़कर पूरे चेहरे पर, बांहों पर और गले पर लगाएं। दस मिनट के बाद ठंडे पानी से इसे धो दें। अंडे की सफेदी त्वचा के खुले रोम छिद्रों को कसती है, जिससे ढीली त्वचा कस जाती है। झुर्रियों वाली त्वचा के लिए यह एक बढ़िया फेस पैक है। 
 
2 चिकनी त्वचा : चेहरे की त्वचा को चिकनी और कोमल बनाए रखने के लिए जौ के आटे को फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह कुदरती तौर पर त्वचा को कोमल, गोरा और चमकदार बनाता है। जौ के आटे को पहले गर्म पानी में दस मिनट तक भिगोकर रखें। ‍िफर चेहरे पर लगाएं या चार चम्मच जौ का आटा या चने का बेसन लें और इसमें आठ चम्मच दूध तथा एक नींबू का रस डालकर पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इसे फेंट कर चेहरे पर लगाएं, गले पर भी लगाएं। दस पंद्रह मिनट के बाद इसे हल्के हाथों से रगड़ कर छुड़ा दें। आपकी त्वचा चिकनी होकर दमक उठेगी। कुछ सप्ताह ऐसा करने से चेहरा गोरा और कोमल हो जाता है।
 
3 तैलीय त्वचा : आपकी त्वचा तैलीय है तो टमाटर तथा नींबू से बना फेस पैक अच्छा रहेगा। एक टमाटर को नींबू के रस के साथ मसल दें। इस प्रसाधन को आंखों के हिस्से को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं। और दस मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। त्वचा की तैलियता गायब हो जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ऑइली स्किन वालों के लिए, इस दीपावली और भाई दूज पर तैयार होने के ब्यूटी टिप्स