Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए करेें 'No-Makeup' makeup look, फॉलो करें ये आसान टिप्स

त्योहारों पर पाना है नो मेकअप लुक, बिना पार्लर के ऐसे पाएं ये ट्रेंडी लुक

WD Feature Desk
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (16:19 IST)
Makeup tips
Makeup tips : इन दिनों नो मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है। फुल-कवरेज और मैटिफाइंग मेकअप लुक के दिन अब जा चुके हैं। घर हो, ऑफिस हो, कॉलेज से लेकर किसी भी तरह का पार्टी फंक्शन हो, नो मेकअप लुक को कहीं भी कैरी किया जा सकता है। ये आपको ऐसा लुक देता है जैसे कि आपने मेकअप ही ना किया हो। यदि आपने अब तक ये लुक नहीं ट्राई किया है, तो इस आर्टिकल में जानिए कि त्योहारों के इस सीजन में, नो मेकअप लुक कैसे करतें हैं-
 
मॉइस्चराइजर 
फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाए, इससे स्किन हाइड्रेटेड रहेगी और बाद में लगने वाले प्रोडक्ट्स से स्किन खराब भी नहीं होगी। ध्यान रहें  बिना मॉइस्चराइजर लगाए, कोई भी मेकअप प्रोडक्ट नहीं लगाएं।  
 
फाउंडेशन की जगह लगाएं बीबी क्रीम 
नैचुरल दिखने वाले मेकअप लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कवरेज कम से कम होना चाहिए। फेस को मॉइस्चराइज करने के बाद बीबी क्रीम या स्किन टिंट लगाएं। इससे स्किन क्लियर और ईवन टोन दिखेगी। इसी के साथ कवरेज को मिनिमम रखने के लिए ब्रश या अपनी उंगलियों के बजाय ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें।  
 
कंसीलर
कंसीलर, डार्क सर्कल और डार्क स्पॉट्स को छुपाने का काम करता है। दाग-धब्बों पर कंसीलर अप्लाई करने से स्किन फ्लॉलेस लगती है। नो मेकअप लुक के लिए हल्के हाइड्रेटिंग कंसीलर को चुनें और इसे सिर्फ उन्ही जगहों पर लगाएं, जहां जरूरत हो। कोशिश करें कि आप इसे ज्यादा न लगाएं। अगर आपको डार्क स्पॉट्स या डार्क सर्कल्स की दिक्कत नहीं है, तो आप इसे स्किप भी कर सकती हैं।
 
काजल
आंखों में काजल लगाने से आंखें ना सिर्फ सुंदर लगती हैं बल्कि बड़ी भी लगती हैं। सिर्फ काजल लगा लेने से बहुत हद तक मेकअप वाला लुक मिल जाता है। इसीलिए अपने नो मेकअप लुक के लिए काजल को ज़रूर किट में शामिल करें क्यूंकि किसी भी लड़की को खूबसूरत दिखाने में काजल मददगार होता है। काजल को फैलने से रोकने के लिए जब भी आप इसे आंखों में लगाएं, उससे पहले जहां काजल लगाती हैं, उसके ठीक नीचे पहले एक लाइन आइलाइनर से आउटलाइन करें, इसके बाद ही काजल आंखों में लगाएं।  
 
मस्कारा
अगर आप काजल नहीं लगा रहे तो सिर्फ मस्कारा भी लगा सकते हैं। मस्कारा लगाने से आखों को बिना किसी मेकअप के हाईलाइट किया जा सकता है। नो मेकअप लुक के लिए कलरफुल नहीं बल्कि ट्रांसपेरेंट मस्कारा ऑप्ट करें। वहीं जिन लड़कियों की पलकें हल्की होती हैं, उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। मस्कारा लगाते समय जल्दबाजी ना करें। मस्कारा सीधा लगाने के बजाय आइलैशेज कर्ल करके भी आप लगा सकते हैं। 
 
लिप टिंट, ग्लॉस या न्यूड शेड लिपस्टिक 
नो मेकअप लुक के लिए लाइट या न्यूड लिप्सटिक लगाना सबसे बेस्ट है। इसमें पिंक शेड या बेज लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा लिप ग्लॉस या टिंटेड लिप बाम भी ऑप्शन में हैं जो इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। 
ALSO READ: त्योहारों के मौसम में इन होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments