Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस करवा चौथ पर हाथों में पति के नाम की मेहंदी को गहरा रचाने के 10 टिप्स

Webdunia
करवा चौथ की जब बात हो तब जहां तक संभव हो सभी महिलाएं हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। वे मन ही मन चाहती है कि कम से कम इस खास दिन पर तो उनके हाथों की मेहंदी का रंग गहरा ही आए। लेकिन कई महिलाओं की मेहंदी कभी गहरी नहीं रचती, जिससे उन्हें ये गलतफहमी तक हो जाती है कि कहीं उनके पति उनसे कम प्यार तो नहीं करते।
 
आइए, हम आपको बताते हैं अपने हाथों व पैरों की मेहंदी के रंग को गहरा रचाने के टिप्स -
 
1. मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल जरूर लगाएं। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
 
2. मेंहदी को आप जितना अधि‍क समय हाथों में लगाए रख सकते हैं लगाएं, कम से कम 5 घंटे तक मेहंदी उसी तरह लगी रहने दें। उसे निकालें नहीं।
 
3. मेहंदी जब हल्की-हल्की सूख जाए, तो उसे पर नींबू और शक्कर का मिश्रण लगाएं, ताकि वह सूखने के बाद निकले नहीं। इस मिश्रण का प्रयोग मेहंदी को अपने स्थान पर चिपकाए रखने के लिए होता है।
 
4. जब भी मेहंदी को अपने हाथ से निकालें, हाथों पर पानी न लगनें दें, अन्यथा मेहंदी का रंग गहरा होने की संभावना कम हो जाएगी।
 
5. मेहंदी का रंग हल्का होने पर आप इसपर बाम, आयोडेक्स, विक्स या सरसों का तेल लगा लें। यह सभी चीजें हथेली को गर्माहट देती हैं, जिससे मेहंदी का रंग धीरे-धीरे गहरा हो जाता है।
 
6. आप अगर चाहें तो मेहंदी वाले हाथों पर लौंग का धुंआ भी ले सकते हैं। शादियों में यह तरीका मेहंदी का गहरा करने के लिए अपनाया जाता है। इसके अलावा लोग मेहंदी पर अचार का तेल भी लगाते हैं।
 
7. मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए एक पारंपरिक और व्यवसायिक तरीका है, चूना। जी हां, बगैर पानी लगाए मेहंदी वाली हथेलियों पर चूना रगड़ने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।
 
8. मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए एक बहुत अच्छा तरीका है, कि जब आप मेहंदी लगवाते हैं उसके बाद उसे हल्का सूखने दें और फिर किसी कंबल या रजाई से मेहंदी को ढंक दें। अगर रात के समय मेहंदी लग रही है, तो सबसे अच्छा तरीका है कि रजाई ओढ़कर सो जाएं। इससे गर्माहट मिलेगी और मेहंदी का रंग गहरा होगा।
 
9. अगर आप चाहते हैं कि मेहंदी अच्छी तरह से रचे, तो उसे सुखाने की जल्दी कभी न करें। जल्दी सूखने पर मेहंदी जल्दी निकलने भी लगेगी, और रंग भी नहीं चढ़ सकेगा। इसलिए उसे प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।
 
10. किसी भी कार्यक्रम या त्योहार पर  कार्यक्रम के लिए मेहंदी लगाते समय ध्यान रखें कि कार्यक्रम से एक या दो दिन पहले ही मेहंदी लगाएं, ताकि उसका रंग सही समय पर गहरा हो जाए।

ALSO READ: करवाचौथ के 5 संकल्प, जिनसे मजबूत होगा रिश्ता और बढ़ेगा प्यार

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments