Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Home Made Scrubs: चेहरे पर पाएं जादुई निखार, आज ही ट्राई करें घर पर बने ये 4 स्क्रब

Webdunia
बदलते मौसम के साथ चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। बार-बार चेहरे पर पसीना आने के कारण चेहरे की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ती जाती है। ऐसे में घर पर बने स्क्रब आपके बहुत काम आ सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर चमक और निखार खुद-ब-खुद महसूस करेंगे। तो आइए जानते हैं होममेज स्क्रब के बारे में...
 
पपीता स्क्रब
 
पपीते का स्क्रब बनाने के लिए पपीते को मसल लें। इसमें आप दही और शहद मिला लें। इसके साथ ही कुछ बूंदें नींबू की भी मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक अच्छी तरह से मसाज करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।
 
संतरे के छिलके का स्क्रब
 
आमतौर संतरे के छिलके को लोग फेंक दिया करते हैं लेकिन ये आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत काम की चीज है। आपको करना बस इतना है कि इन्हें सुखाकर अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें आटे का चौकर मिला लें और आधा चमच दही मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक चेहरे पर मसाज करके इसे वॉश कर लें।
 
ओटमील स्क्रब
 
ओटमील चेहरे की रंगत निखारने और गंदगी को साफ करने में फायदेमंद है। इसके लिए 1 चम्मच ओट्स शहद और दही को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से धूप से झुलसी त्वचा में भी आराम मिलता है।
 
आटे के चौकर का स्क्रब
 
इसे तैयार करने के लिए 1 चम्मच आटे का चौकर लें और इसमें दही मिलाएं। कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर इसकी मसाज करें और कुछ देर बाद चेहरे को पानी से धो लें।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

આગળનો લેખ
Show comments