Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिश पेडिक्योर कराने से पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

Webdunia
पैरों पर जमी मृत त्वचा को हटाकर उन्हें साफ-सुथरा और खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं पेडिक्योर कराती है। पिछले काफी समय से फिश पेडिक्योर काफी चलन में है। फिश पेडिक्योर की प्रक्रिया में पैरों को मछलियों से भरे एक टब में डाला जाता है, टब में मौजूद छोटी-छोटी मछलियां पैरों से मृत त्वचा को अलग कर उसे खा लेती है और आपके पैरों को साफ-सुथरा बना देती है।
 
अगर आप भी पहली बार फिश पेडिक्योर को आजमाने जा रही हैं तो पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान -
 
 
1 इसे करवाने से पैरों की त्वचा मुलायम बनती है और पैरों की थकान में आराम मिलता है।
 
2 फिश पेडिक्योर एक्जिमा और सोरायसिस जैसी बीमारियों में फायदा करता है।
 
3 इसे करवाना आपको ज्यादा मंहगा नहीं पड़ता।
 
4 इस पेडिक्योर के लिए यूज की जाने वाली गारा रूफा नाम की मछलियां मृत त्वचा को साफ करने के अलावा रक्तप्रवाह को भी बढ़ाती है।

ALSO READ: खूबसूरत और यंग दिखना हैं तो अपनाएं ये 5 आसान ब्यूटी टिप्स
 
5 इसे कराने के बाद पैर सुंदर और ग्‍लोइंग बनाते हैं।
 
अब जानते हैं, अगर सावधानी नहीं बरती तो फिश पेडिक्योर के क्या नुकसान हो सकते हैं -
 
6 फिश पेडिक्योर तभी सुरक्षित होते हैं जब उसे करवाते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया हो।
 
7 कई बार पार्लर और स्पा सेंटर में फिश पेडिक्योर के पॉट के पानी को कई दिनों तक नहीं बदला जाता। जिसकी वजह से टैंक में उपस्थित माइक्रोबैक्टीरिया के कारण कई तरह के स्किन इंफेक्शन हो सकते है।
 
8 अगर आपके पैरों में चोट लगी हो तो फिश पेडिक्योर न करवाएं। ऐसा करवाने से चोट से खून बह सकता है, जो टब में जाकर इंफेक्शन का कारण बनता है।

ALSO READ: जानिए, अश्वगंधा के ऐसे ब्यूटी बेनिफिट्स जो आपको शायद ही मालूम होंगे
 
9 अगर आप पहले से ही किसी शारीरिक समस्‍या या चोट से जूझ रहे हैं तब भी फिश पेडिक्योर करवाने से बचें।
 
10 जिन लोगों कि इम्युनिटी कमजोर है या जो लोग शुगर के मरीज हैं उन्हें भी फिश पेडिक्योर करवाने से बचना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

Diwali 2024 : इस दीपावली अपने घर को इन DIY दीयों से करें रोशन

આગળનો લેખ
Show comments