Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बाल झड़ने और हेयर लॉस में होता है अंतर, जानिए किन वजहों से होता है हेयर लॉस

Webdunia
बाल झड़ने की समस्या के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन कई लोग बाल झड़ने यानी कि हेयर फॉल और हेयर लॉस को एक ही समझने की गलती कर देते हैं। कई बार बाल झड़ना काफी हद तक सामान्य प्रक्रिया होती है। माना जाता है कि अधिकांश लोगों के हर रोज करीब 100 बाल टूटते हैं, लेकिन अगर इससे ज्यादा टूटते हो तो उसके कई अन्य कारण हो सकते हैं, जिसे बाल झड़ना व हेयर फॉल कहेंगे। वहीं हेयर लॉस इससे अलग होता है, जिसमें बाल जड़ से गिर जाते है और दोबारा नहीं ऊगतें।
 
आइए, जानते हैं कि हेयर लॉस किन कारणों से होता है -
 
1 कई बार हेयर लॉस आनुवांशिक कारणों की वजह से हो सकता है।
 
2 गलत हेयरस्टाइल व बालों का गलत रखरखाव भी इसकी वजहों में से है। कई बार बालों को रबर बैंड से कसकर बांधंने व हाई पोनी टेल नियमित बनाने से भी हेयर लॉस की समस्या हो सकती है।
 
 
3 इसके अलावा डाई, ब्लीच, स्ट्रेटनर्स या परमानेंट वेव सॉल्यूशन के इस्तेमाल से भी बाल परमानेंट झड़ना शुरू हो सकते है।
 
4 महिलाओं में हेयर लॉस की समस्या बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने, प्रेग्नेंसी, डिलिवरी के बाद व मेनोपॉज आदि स्थितियों में जहां हार्मोन में बदलाव आते हैं, उस वजह से भी होता है।
 
 
5 कई बार किसी गंभीर बीमारी व सर्जरी के दौरान होने वाले तनाव से भी कुछ समय के लिए बालों के उगने की प्रक्रिया रुक सकती है। इसके अलावा थॉयराइट डिसऑर्डर, सिफलिस, आयरन की कमी या इन्फेक्शन की वजह से भी हेयर लॉस हो सकता हैं।
 
6 कीमियोथेरेपी व कई बार कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट की वजह से भी हेयर लॉस शुरू हो सकता है।
 
7 ऊपर बताए कारणों के अलावा शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी बाल झड़ सकते हैं व हेयर लॉस भी हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments