Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Beauty Tips: सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए लाभदायक हैं ये 5 सब्जियां

Beauty Tips: सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए लाभदायक हैं ये 5 सब्जियां
खूबसूरत और जवां दिखना चाहती हैं तो इन 5 सब्जियों के बारे में जानिए। ये सब्जियां न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि ब्यूटी को भी निखारती हैं -  
 
1. टमाटर : टमाटर के रस में नीबू का रस मिलाकर लगाने से खुले रोम छिद्रों की समस्या दूर होती है। तैलीय त्वचा होने पर टमाटर को आधा काटकर चेहरे पर रगड़ें। कुछ देर बाद चेहरा धोकर पोंछ लें। ऐसा करने से अतिरिक्त तैलीयता दूर होती है।
 
2. आलू : आलू की पतली स्लाइस आंखों पर रखने से थकी आंखों को राहत मिलती है। कच्चे आलू का रस आंखों के डार्क सर्कल्स दूर करता है। आलू उबालने के बाद बचा पानी फेंकिए नहीं, इसमें कुछ देर हाथ डुबोकर रखें, फिर साफ पानी से धोएं। आपके हाथ साफ व मुलायम हो जाएंगे। 
 
3. खीरा : खीरा नैचुरल क्लींजर है। ऑइली स्कीन वालों के लिए यह बेदह लाभप्रद है। खीरे के रस में चंदन पावडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद धो लें। इसके नियमित प्रयोग से चेहरा झाइयों रहित हो जाएगा। इसके अलावा खीरा (ककड़ी) के रस में गुलाबजल एवं कुछ बूंदें नीबू का रस मिलाकर लगाने से चेहरे का रंग साफ होता है।
 
4. पुदीना : महकता पुदीना आपको मुंहासों की समस्या से मुक्ति दिला सकता है। पुदीना पेस्ट में चंदन चूरा एवं मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। इसका नियमित इस्तेमाल पिंपल्स दूर करने में सहायक है।
 
5. मूली : सलाद की शान मूली आपके मुरझाए चेहरे में नई जान डाल सकती है। मूली के रस में मक्खन मिलाकर नियमित चेहरे पर लगाने से रुखापन एवं झाइयां दूर होती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गोमती चक्र के चमत्कारी उपाय चौंका देंगे आपको, चमकदार सफलता के लिए अवश्य आजमाएं