Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सिंपल तरीके से लगाती हैं काजल? तो जरूर जानिए kajal लगाने के ये 4 टिप्स

सिंपल तरीके से लगाती हैं काजल? तो जरूर जानिए kajal लगाने के ये 4 टिप्स
आमतौर पर महिलाएं काजल को मेकअप का एक बहुत ही साधारण हिस्सा मानकर लगाती है। इसलिए कई बार उनका काजल फैल जाता है, तो कभी लंबे समय तक नहीं टिकता है। इसलिए जरूरी है कि आपको कजाल लगाने के लिए भी कुछ टिप्स मालूम हो। आइए, हम आपको बताएं -  
 
1 टोनर से करें चेहरा साफ -
काजल लगाने से पहले बहुत जरूरी है कि आप अपना चेहरा टोनर से साफ कर लें। ऐसा करने से त्वचा पर मौजूद तेल साफ हो जाएगा और काजल नहीं फैलेगा। पसीने से बचने के लिए चेहरे और आंखों के आसपास बर्फ भी रगड़ सकती हैं।
 
2 काजल को करें सेट -
काजल को फैलने से बचाने के लिए उसे सेट करें। इसके लिए ब्लैक आईशैडो पाउडर का इस्तेमाल करें। अगर आप रोज काजल यूज करती हैं तो आंखों के नीचे ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। यह काजल को लंबे समय तक टिकाए रखेगा।

 
3 आंखों के बाहरी कोनों पर लगाएं पाउडर -
आंखों के बाहरी कोनों पर हल्का सा पाउडर लगाएं, इससे आंखों के कोने ड्राय हो जाएंगे और काजल फैलेगा नहीं। काजल लगाने के बाद आइलिड पर जरा सा न्यूट्रल कलर का आईशैडो ब्रश से फैला लें। इससे काजल जल्दी सूख जाएगा और देर तक टिका रहेगा।
 
4 लॉंग स्टे काजल लगाएं -
हमेशा अच्छी कंपनी का और लॉंग स्टे काजल लगाएं, जो लंबे समय तक टिका रहेगा।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Diwali & Dhanteras 2019 : 20 रुपए के इस सरल उपाय से महालक्ष्मी होंगी प्रसन्न, मुहूर्त में खरीद कर लाएं ये खास वस्तुएं