Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इंसानी बोली कैसे बोलने लगी है ये व्हेल?

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (11:16 IST)
हेलन ब्रिग्स
 
फ़्रांस में एक किलर व्हेल इंसानों की बोली "हलो" और "बाय-बाय" बोल सकती है। माना जा रहा है कि यह पहली व्हेल है जो इंसानों की बोली की नक़ल कर सकती है। मरीन पार्क में एक प्रशिक्षक ने इस मादा व्हेल को इंसानों की बोली के कुछ शब्द सिखाए हैं। इंसानों के अलावा व्हेल सुनकर नई आवाज़ निकाल सकती है।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्र्यूज़ के शोधकर्ता डॉ. जोसेफ कॉल ने बताया, "स्तनधारियों में यह बहुत दुर्लभ है।" वो आगे कहते हैं, "इंसान इसमें बेहतर होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि स्तनधारी जो ऐसा कर सकते हैं, उनमें समुद्री स्तनधारी ज़्यादा बेहतर होते हैं।"
 
शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने का फ़ैसला किया कि क्या किलर व्हेल दूसरों की नक़ल करके नई बोलियां सीख सकती है। इसके लिए उन्होंने मरीनलैंड एक्वेरियम की एक मादा व्हेल विकी को चुना और उस पर शोध किया।
 
विकी को इंसानों के बोले जाने वाले कुछ शब्द सिखाए गए और उसे उन शब्दों को दोहराते हुए रिकॉर्ड किया गया। किलर व्हेल को हलो, एमी और वन, टू, थ्री जैसे शब्द सीटियों और अलग-अलग आवाज़ों में बोलता पाया गया।
 
कीलर व्हेल समूह में साथ रहने और अपनी अलग बोली में बात करने के लिए जानी जाती है। डॉ. कॉल कहते हैं, "हमने जिस व्हेल पर शोध किया वो अन्य किलर व्हेल के साथ-साथ इंसानों की बोली सुनकर सीखने में सक्षम थी।"
 
"यह शोध बताता है कि कैसे एक व्हेल दूसरे व्हेल का उच्चारण सीखती है और कैसे वो अपनी बोली विकसित करती है।"
 
इंसान नक़ल कर सकता है, लेकिन अन्य जानवरों में यह दुर्लभ है। डॉल्फ़िन और बेलुगा व्हेल एक-दूसरे और दूसरी जातियों की आवाज़ नक़ल कर सकती हैं।
 
कुछ पक्षी, जैसे तोता और कुछ कौए इंसानों की बोली नक़ल करते हैं। विषय पर शोध कर रहे दूसरे शोधकर्ता डॉ। जोस अब्राम्सन कहते हैं, "एक दिन विकी के साथ आम बातचीत संभव हो सकेगी।"
 
"ऐसा पहले प्रसिद्ध ग्रे पैरट और डॉल्फ़िन के साथ हो चुका है। उनसे अमरीकी सांकेतिक भाषा, जैसे 'ये सामान लाओ' और 'इस सामान को ऊपर या नीचे रखो' में बात की गई थी।"
 
स्पेन के कम्प्लटेंस यूनिवर्सिटी ऑफ मैड्रिड के डॉ. जोस अब्राम्सन आगे कहते हैं, ''हमलोग जानवरों पर मानवीय अवधारणाओं को थोपने को लेकर काफ़ी सतर्क रहते हैं। हमलोगों को ज़्यादा फ़ायदा होगा अगर हम इंसानी भाषा सीखाने के बजाए विभिन्न प्रजातियों की उनकी भाषा को समझने की कोशिश करें।"
 
विकी आवाज़ पानी के ऊपर मुंह करके निकालती है। पानी के अंदर की आवाज़ कुछ अलग हो सकती है। चूंकि यह शोध सिर्फ़ एक व्हेल पर किया गया है, इसलिए शोधकर्ता इस बात का दावा नहीं करते हैं कि तीन या उससे ज़्यादा किलर व्हेल ऐसा कर सकती हैं।
 
किलर व्हेल को डॉल्फ़िन प्रजाति की सबसे विशालकाय और दुनिया की शक्तिशाली शिकारियों में से एक माना जाता है। ये सील और सी लायन जैसे समुद्री जीवों का शिकार करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

तगड़े फीचर्स के साथ आया Infinix का एक और सस्ता स्मार्टफोन

Infinix का सस्ता Flip स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Realme P1 Speed 5G : त्योहारों में धमाका मचाने आया रियलमी का सस्ता स्मार्टफोन

जियो के 2 नए 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

2025 में आएगी Samsung Galaxy S25 Series, जानिए खास बातें

આગળનો લેખ
Show comments