Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इंडोनेशिया: अजगर के पेट से निकला 25 साल का अकबर

Webdunia
बुधवार, 29 मार्च 2017 (15:31 IST)
स्थानीय पुलिस का कहना है कि इंडोनेशिया का एक ग़ायब आदमी अजगर के शरीर के भीतर मरा हुआ मिला है। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में रविवार से अकबर ग़ायब थे। तब से 25 साल के अकबर की तलाश जारी थी।
 
पुलिस ने बीबीसी इंडोनेशियाई से बताया कि उन्हें एक विशाल सांप मिला है और शक है कि सांप ही आदमी को निगल गया था। यह विशाल अजगर सात मीटर (23 फुट) लंबा है। सांप को जब काटा गया तो उसमें वह आदमी मिला। इसे रेटिकुलेटेड अजगर के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेंगनेवाला जन्तु है। यह जिसे निगलता है, उसकी दम घुटने से मौत हो जाती है।
 
अजगर शायद ही इंसान को मारता और खाता है। हालांकि अजगर द्वारा बच्चों और जानवरों को निगलने की कई रिपोर्ट आई हैं। पश्चिमी सुलावेसी प्रांत में पुलिस के एक प्रवक्ता मशुरा ने बीबीसी इंडोनेशियाई से कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि अकबर पिछले 24 घंटों से ग़ायब है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था। इसी सर्च अभियान में पुलिस को उस परिवार के पाम के बगान के पास अजगर बरामद हुआ था।
 
मशुरा ने कहा, ''अकबर नहीं मिला, लेकिन ग्रामीणों ने खाई में लेटा हुआ एक अजगर देखा। इसके बाद लोगों का संदेह बढ़ा कि अकबर को यही सांप निगल गया है। जब सांप को काटा गया तो उसके भीतर अकबर था।''
 
ब्राविजया यूनिवर्सिटी के निया कर्निअवान ने बीबीसी इंडोनेशिया से कहा कि इस आकार से अजगर बड़े शिकारों को निशाना बनाते हैं। ये जंगली सूअर और कुत्तों को शिकार बनाते हैं। हालांकि ये इंसानों की बस्तियों में जाने से बचते हैं। ये पाम ऑयल के बगानों को शिकार के लिहाज से अच्छा समझते हैं। यहां जंगली सूअर और कुत्ते मिलते हैं।

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

तगड़े फीचर्स के साथ आया Infinix का एक और सस्ता स्मार्टफोन

Infinix का सस्ता Flip स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Realme P1 Speed 5G : त्योहारों में धमाका मचाने आया रियलमी का सस्ता स्मार्टफोन

जियो के 2 नए 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

2025 में आएगी Samsung Galaxy S25 Series, जानिए खास बातें

આગળનો લેખ
Show comments