Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोशल: भूरी पुतली और काली आंखों वाली अमेरिकी लड़की!

सोशल: भूरी पुतली और काली आंखों वाली अमेरिकी लड़की!
, बुधवार, 3 मई 2017 (12:08 IST)
अमेरिका में एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसकी आंखें काली हैं और पुतली का रंग भूरा है। अमेरिका की लेंकेस्टर काउंटी पुलिस ने साउथ कैरोलाइना में रहने वाली इस महिला की तस्वीर बीते शुक्रवार को जारी की थी।
 
काउंटी शेरिफ ने 24 साल की मॉर्गन जॉएस वार्न को बंदूक की नोक पर लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर हथियारों की मदद से चोरी करने, अगवा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
 
अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि मॉर्गन ने अपनी आंखों पर टैटू करवाया है या किसी तरह का ख़ास कॉन्टैक्ट लेंस पहना हुआ है। पुलिस ने उनकी तस्वीर फ़ेसबुक पर पोस्ट की जिस पर तमाम लोग टिप्पणी कर रहे हैं।
 
कई पूछ रहे हैं, "क्या ये बुरी शक्ति के प्रभाव में हैं"।
 
लॉस वेगस की एक न्यूज़ वेबसाइट ने अपने फ़ेसबुक पेज पर मॉर्गन की तस्वीर 'आपके रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर देखिए' कैप्शन के साथ पोस्ट की है। इसके जवाब में एक व्यक्ति ने लिखा, "जल्द ही एक तांत्रिक की ज़रूरत है।"
 
मॉर्गन के दो अन्य साथियों को भी सोमवार रात को पुलिस ने एक घंटे तक चले संघर्ष के बाद गिरफ्तार किया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ट्रिपल तलाक का कोर्ट में जाना सिस्टम की नाकामी