Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या है अयोध्या के दशरथ महल का इतिहास? इसकी महिमा भी अनूठी है

संदीप श्रीवास्तव
  • दशरथ महल में ही पले-बढ़े थे चारो भाई
  • राजा दशरथ को मिली थी चक्रवर्ती की उपाधि
  • विक्रमादित्य ने कराया था इस महल का पुननिर्माण
History of Dashrath Mahal Ayodhya: अयोध्या श्रीराम के जन्म, कर्म एवं लीलाओं की स्थली है। अयोध्या के दशरथ महल की महिमा भी अनूठी है। ऐसी मान्यता है कि इस महल का निर्माण स्वयं चक्रवर्ती सम्राट महाराज दशरथ ने करवाया था। 
 
दशरथ महल के महंत बिंदु गद्याचार्य देवेन्द्रप्रसादाचार्य ने वेबदुनिया से बात करते हुए कहा कि चक्रवर्ती महराज दशरथ का राजमहल एक ऐतिहासिक, धार्मिक व पौराणिक पीठ है, जिसको स्वयं महाराज दशरथ ने निर्माण कराया था। दशरथ जी अयोध्या के राजा थे। इसीलिए उनका महल भी अयोध्या में मुख्य रूप से था। चक्रवर्ती सम्राट होने के नाते उनके हर जगह महल थे, किन्तु मुख्य मुख्यालय उनका अयोध्या मे ही था, जहां से वे शासन संचालित करते थे। 
उन्होंने बताया कि राजा तो बड़े-बड़े हुए लेकिन चक्रवर्ती की उपाधि राजा दशरथ जी को ही मिली, जिसका बखान तुलसीदास ने रामचरित मानस में किया है। उस महल का वर्णन भला कौन कर सकता है, जिस महल में चारों भाई खेलकर लीलाएं करते हैं और भक्तों को सुख प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य जगहों पर भगवान श्रीराम को सभी प्रणाम करते हैं, लेकिन इस महल की महिमा यह है इस महल में स्वयं भगवान श्रीराम अपने पिता राजा दशरथ, तीनों माताएं- कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को प्रणाम करते हैं, वंदन करते हैं। इसीलिए यह दशरथ महल अनूठा है।  
 
उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी ने महाराज दशरथ जी के बारे मे लिखा है कि राजा दशरथ जी के बल से इंद्र का सिंहासन सुरक्षित रहता था और जब महाराज दशरथ स्वर्ग में जाते थे तो इंद्र अपना आधा सिंहासन उन्हें बैठने के लिए देते थे। महाराज दशरथ ड़े ही धर्मात्मा थे, बड़े ही सत्यवादी थे। उन्होंने बताया कि जिनके प्रताप से ही श्रीराम ने उनका पुत्र बनना स्वीकार किया। 
 
महंत जी ने बताया कि राजा दशरथ जी का महल काफी पुराना होने के कारण महल काफी पुराना होने के कारण जीर्ण-शीर्ण हो गया था। इसका पुनर्निर्माण राजा विक्रमदित्य ने करवाया था। अयोध्या को फिर से बसाया तो उस समय दशरथ महल के राजमहल का भी निर्माण हुआ। एक बार फिर महल जीर्ण शीर्ण हो गया, जिसका 300 वर्ष पूर्व बाबा रामप्रसाद आचार्य ने जीर्णोद्धार कराया। तब से यह मंदिर के रूप में स्थापित है और यहां पर बाल रूप मे भगवान की नित्य पूजा होती है।
उन्होंने कहा की अगर इस महल को भौगोलिक दृष्टि से देखा जाए तो सबसे ऊंचे स्थल पर दशरथ जी का राजमहल है। भगवान श्रीराम ने अपने पिता को सबसे ऊंचा स्थान दिया है। आगे श्री हनुमान जी विराजमान हैं। बगल में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर है। उन्होंने कहा संत-महंत जो यहां भजन करते हैं, उन्हें शीघ्र सिद्धि मिलती है। काफी लोग यहां आते रहते हैं। उनकी मनोकामना पूर्ण होती। 
 
महंतजी ने बताया कि दशरथ यज्ञ करने के लिए मखोड़ा धाम गए थे, वहां भी दशरथ मंदिर है। नंदीग्राम में भी दशरथ मंदिर है। उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के इस अवसर पर यहां अन्न क्षेत्र प्रारंभ हो गया है। सभी आने वालों को यहां भोजन की प्राप्ति होगी। यहां पर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन दीवाली मनाई जाएगी। महल को सजाया जाएगा। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments