Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राम के अस्तित्व को नकारने वालों में अयोध्या जाने का साहस नहीं

भाजपा नेता उमा भारती ने कहा- गोलीबारी के सपा नेता अयोध्या जाकर माफी मांगें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (17:49 IST)
  • कांग्रेस नेता अयोध्या जाने के लायक नहीं
  • शंकराचार्य के बयान पर उमा की चुप्पी
  • कारसेवकों पर गोलीबारी के लिए सपा पर निशाना
Uma Bharti on Ram Mandir: भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रेदश की पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वालों में अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) जाने की हिम्मत नहीं है और वे वहां जाने के लायक नहीं हैं।
 
कांग्रेस द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बारे में पूछे जाने पर भारती ने कहा कि वो उस लायक नहीं कि वहां आते।
 
भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) राम को खारिज कर दिया। उन्होंने उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामे में उनके अस्तित्व से इंकार किया और कहा कि राम का अस्तित्व ही नहीं है। वह हलफनामा ऐसा था कि उनके (कांग्रेस) पास वहां (अयोध्या) जाने का साहस नहीं है।
 
शंकराचार्य की टिप्पणी पर चुप्पी : शंकराचार्य की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए उमा भारती ने कहा कि उन्होंने शंकराचार्य निश्चलानंद जी महाराज से अयोध्या आकर अपना आशीर्वाद देने का अनुरोध किया है।
 
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव के 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाने को जायज ठहराने वाले बयान पर भारती ने कहा कि जब कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोली चलाई जाती है तो लोगों को घायल करने के लिए उनके पैर में गोली मारी जाती है ताकि वे रुक सकें और बाद में उनका इलाज किया जा सके। गोलियां सीने और सिर पर नहीं चलाई जातीं। समाजवादी पार्टी कारसेवकों की हत्यारी है।
 
उन्होंने कहा कि मैं शिवपाल से कहती हूं कि वह गोलीबारी के लिए जिम्मेदार अपनी पार्टी के सभी नेताओं को अयोध्या जाकर (राम से) माफी मांगने के लिए कहें।
 
क्या कहा था शिवपाल ने : समाजवादी पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अक्टूबर 1990 में अदालत के आदेश का पालन करने और संविधान की रक्षा के लिए तत्कालीन सपा सरकार के राज में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी।
 
यादव ने 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाए जाने को जायज ठहराते हुए कहा था कि देखिए, संविधान की रक्षा की गई थी। अदालत के आदेश का पालन हुआ था। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मिले सियार के पैर के निशान

केंद्र सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

આગળનો લેખ
Show comments