Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Ayodhya Ram Mandir : रामलला के दर्शन के लिए लगी भारी भीड़, महाराष्ट्र से बंगाल तक के श्रद्धालु हुए शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जनवरी 2024 (18:07 IST)
Ayodhya Ram Mandir : महाराष्ट्र से आया दोस्तों का समूह, कोलकाता के तीन सहयोगी और अपने 3 महीने के लंगूर 'बजरंगबली' के साथ ओडिशा से आए संत दंपति उन लोगों में शामिल हैं, जो पहली बार अयोध्या आए हैं। इन सभी का एक ही लक्ष्य था- जनता के लिए राम मंदिर को खोले जाने के बाद पहले ही दिन रामलला के दर्शन करना।
 
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भव्य मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह आम लोगों के लिए खोल दिए गए। राम मंदिर और जय श्री राम लिखी विशेष कमीज पहने पलाश थांगे और उनके दोस्त मयूर भोर महाराष्ट्र के एक अन्य दोस्त के साथ सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे।
 
थांगे ने बताया, हम अहमदनगर से आए हैं और अयोध्या की यह हमारी पहली यात्रा है। राम मंदिर को देखना मेरा सपना था और हम दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन भीड़ बहुत अधिक है। भोर ने कहा, हमारे शहर में भगवान हनुमान का बेहद पुराना एक मंदिर है। अयोध्या आना हमारे के लिए एक आशीर्वाद है।
ALSO READ: बिहार में अयोध्या का असर कैसा रहेगा, मंडल भारी या कमंडल?
छत्तीसगढ़ के सुरेश कुमार और उनके दोस्त भी यहां पहली बार आए हैं। उन्होंने कहा कि वे दर्शन करने के लिए काफी उत्सुक हैं। मुख्य प्रवेश द्वार पर कतार में खड़े सुरेश ने कहा, हम दुर्ग से आए हैं। हम पहले कानपुर तक ट्रेन से आए और फिर वहां से लखनऊ बस से पहुंचे। लखनऊ से दूसरी बस से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचे।
ALSO READ: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद क्या बोले अयोध्यावासी
ओडिशा के 70 वर्षीय चतुर सागर अपनी पत्नी हीरावती सागर और एक खास लंगूर के साथ यहां पहुंचे हैं। हीरावती ने कहा, लंगूर की उम्र सिर्फ तीन महीने है और इसका नाम ‘बजरंगबली’ है। हम मथुरा में दर्शन करने के बाद अयोध्या आए हैं। अगर हम यहां मर भी जाएं, तो भी हमें कोई अफसोस नहीं होगा।
 
संत चतुर ने कहा, अयोध्या प्रभु श्रीराम की नगरी है, हम उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। अयोध्या की सड़कों पर ‘मेला जैसा’ नजारा हैं, क्योंकि यहां जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा, फर्जी बम धमकियों की सूचना को तत्काल हटाएं

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

RSS ने किया CM योगी के बयान का समर्थन, होसबाले ने कहा- बटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे

આગળનો લેખ
Show comments