Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले होगी श्रीराम की कुलदेवियों की पूजा

Ram kul devi Mandir

संदीप श्रीवास्तव

  • राम जन्मभूमि से 8 किलोमीटर दूर है मंदिर
  • बड़ा देवकाली मंदिर में हैं राम की कुलदेवियां
  • कुंड में नहाने से दूर होते रोग
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले बड़ी देवकाली में स्थापित उनकी कुलदेवियों की पूजा- अर्चना होगी। अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है बड़ी देवकाली मंदिर, जो कि श्रीराम की कुलदेवी का मंदिर है।
 
इस मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुलदेवियों की पूजा-अर्चना की जाएगी। बड़ी देवकाली मंदिर में श्रीराम की कुल देवियों के रूप में तीन देवियां हैं। मां काली, मां महालक्ष्मी और मां सरस्वती एक ही शिला पर स्थापित हैं।
 
यहां एक कुंड भी है, जिसके बारे में मान्यता है कि बड़े से बड़े रोग इस कुंड में नहाने से सही हो जाते हैं। इस मंदिर में एक कुआं भी है। आदिकाल से इस कुएं पर विवाह के बाद वर-वधू आते हैं। बड़ी देवकाली मंदिर की मान्यता है कि माता कौशल्या प्रभु राम के जन्म से पहले इस मंदिर में दर्शन करने आई थीं। 
webdunia
मंदिर के पुजारी सुनील पाठक ने वेबदुनिया से खास बातचीत में बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रभु श्रीराम की कुलदेवी बड़ी देवकाली मंदिर पर पूजा-अर्चना होगी।
 
इस अवसर पर मंदिर को सजाया जाएगा। अन्य कई आयोजनों के साथ ही भंडारा भी कराया जाएगा। यह आयोजन ठीक उसी तरह होगा जिस तरह धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Gyanvapi Case : ASI की याचिका स्वीकार, 24 जनवरी तक टली सर्वे रिपोर्ट