Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : टीशर्ट, पास और प्रसाद के नाम पर Cyber ठगी, एक्शन में योगी सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 जनवरी 2024 (12:40 IST)
ayodhya ram mandir news :  अयोध्या में सोमवार को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
 
अयोध्या (नगर) के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर ठग लोगों को मुफ्त प्रसाद वितरण, वीआईपी पास एवं प्रवेश पास देने के फर्जी संदेश भेज रहे हैं। साइबर ठगों की इस सक्रियता को लेकर राज्‍य सरकार कड़े कदम उठा रही है।
 
अयोध्या पुलिस ने हाल में ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक भारतीय अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से वेबसाइट के माध्यम से पैसे भेजने और घर बैठे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रसाद पाने का लालच दे रहा था।
 
उन्होंने बताया कि देश के भीतर लोगों को 51 रुपए तथा अन्य देश के नागरिकों को 11 डॉलर में प्रसाद देने का लालच दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी भगवान राम की तस्वीर वाली टी-शर्ट, रामनाम की चरण पादुका, भगवान राम के नाम के झंडे, व अन्य वस्तुएं प्रदान करने का भी झांसा दे रहा था।
 
सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 16 लाख से अधिक लोगों को धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसने लोगों से धोखाधड़ी कर 10.5 करोड़ रुपए एकत्र किए हैं।
 
सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी श्रद्धालुओं को इस बारे में सावधान किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

बांद्रा में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

रविवार को फिर मिली 50 उड़ानों में बम की धमकी, 14 दिनों में 350 से ज्‍यादा धमकियां

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

આગળનો લેખ
Show comments