Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राम आ गए, कंठ अवरुद्‍ध है, शरीर स्पंदित है...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, हमें सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 जनवरी 2024 (14:48 IST)
  • राम राष्ट्र की चेतना के विस्तार का प्रतीक है
  • राम चेतना भी हैं तो राम चिंतन भी हैं
  • रामकाज से राष्ट्रकाज होना चाहिए
Narendra Modi on Ram Mandir Pran Pratistha: कंठ अवरुद्ध है... शरीर स्पंदित है... 22 जनवरी, 2024 कैलेंडर की एक तारीख मात्र नहीं है, यह नए कालचक्र का उद्‍गम है। अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सदियों के धैर्य की धरोहर है। हम इस पल को साक्षात देख रहे हैं। लोग इस पल की हमेशा चर्चा करेंगे। 
 
पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद राम आ गए हैं। कंठ अवरुद्ध है, शरीर स्पंदित है, मैं गर्भगृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बना। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का क्षण पवित्र और अलौकिक है।  
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सदियों के धैर्य की धरोहर है। राम चेतना भी हैं तो राम चिंतन भी हैं। राम व्यापक हैं, राम आस्था हैं। यह समय सामान्य समय नहीं है, यह कालचक्र पर बनी अमिट स्मृति रेखा है। हम इस पल को साक्षात देख रहे हैं। हजारों वर्षों बाद भी इस दिन की चर्चा होगी। पूरे देश का उत्साह बढ़ता जा रहा है। गुलामी की मानसिकता तोड़कर राष्ट्र आज खड़ा हुआ। दिशाएं दिव्यता से पूर्ण हैं, ये सामान्य समय नहीं है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु राम हमें अवश्य क्षमा करेंगे क्योंकि हम इतनी सदियों से यह काम नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि वनवास का वियोग केवल 14 साल का था। हमारी कई पीढ़ियों ने सैकड़ों वर्षों का वियोग सहा है। संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं, लेकिन संविधान के अस्तित्व में आने के बाद राम के अस्तित्व को लेकर लंबी लड़ाई चली। हम सभी कारसेवकों के ऋणी हैं। 

उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय पालिका ने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही निर्मित हुआ। राम भारतवासियों के अंतर्मन में विराजे हुए हैं। हमारा समर्पण राम और राष्ट्र के लिए होना चाहिए। देव से देश और राम से राष्ट्र की चेतना के विस्तार का समय है। मोदी ने रामसेतु के निर्माण में गिलहरी के योगदान का भी उल्लेख कराया। उन्होंने कहा कि हर किसी का अपना योगदान होता है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों की मौत

Maharashtra Election : शिवसेना UBT ने जारी की पहली लिस्ट, 65 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi -जिंनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

આગળનો લેખ
Show comments