Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अब कोलकाता से भी जुड़ा अयोध्या, Air India Express को सिंधिया और योगी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तरप्रदेश में अब 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 जनवरी 2024 (12:09 IST)
Now Ayodhya also connected to Kolkata : केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
 
हम एक और दिवाली मनाएंगे 22 जनवरी को : उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जो देश की प्रगति सुनिश्चित करता है। हमने पिछले साल नवंबर में दिवाली मनाई थी। इस बीच मेरे राज्य (मध्यप्रदेश) के लोगों ने भी विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 3 दिसंबर को दिवाली मनाई थी। अब हम एक और दिवाली मनाएंगे 22 जनवरी को। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है।
 
वीडियो-कॉन्फ्रेंस में बोले आदित्यनाथ : वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संबोधन में आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा और पूरा देश इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि लोग उत्सुकता से अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं। 4 या 5 साल पहले कोई भी नहीं सोच सकता था कि अयोध्या में एक हवाई अड्डा बनाया जाएगा, हालांकि यह अब एक वास्तविकता है।
 
उन्होंने कहा कि 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ आज उत्तरप्रदेश हवाई संपर्क के मामले में एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से उड़ानों के बाद अयोध्या और कोलकाता को जोड़ने वाली एक उड़ान सेवा भी आज से शुरू हो गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments