Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Ayodhya Ram Mandir में 1 सेकंड, 3 भक्त, 22 जनवरी के बाद भी 1 लाख भक्त रोज आएंगे अयोध्या

संदीप श्रीवास्तव
  • 1 सेकंड में 3 भक्त करेंगे रामलला के दर्शन
  • 8 से 10 घंटे खुला रह सकता है मंदिर
  • विशेष अवसरों पर ज्यादा रहेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 के रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भी भक्तों का तांता लगा रहेगा। ट्रस्ट का अनुमान है कि मुख्‍य समारोह के बाद भी रोजाना करीब 1 लाख भक्त रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे। शुरुआती दिनों में यह संख्या और ज्यादा हो सकती है। शासन प्रशासन भी इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद है। 
 
ट्रस्ट के मुताबिक 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने वाले राम भक्तों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ेगी। इसके लिए यूपी सरकार सरकार, शासन व प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का भी अनुमान है कि राम मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन लगभग एक लाख भक्त अयोध्या पहुंच सकते हैं। मंदिर के उद्घाटन के बाद शुरुआती दिनों में यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। ऐसी स्थिति में प्रति सेकंड करीब तीन भक्तों को रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा।
राम मंदिर को शुरुआती चरण में प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक खोलने पर सहमति बन सकती है। भक्तों को 3 से 4 पंक्तियों में रामलला के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। यदि 10 घंटे तक के लिए मंदिर खोला जाता है और भक्तों की संख्या लगभग एक लाख तक रहती है तो हर सेकेंड तीन भक्तों को रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। 
 
वर्तमान में विशेष अवसरों को छोड़ दें तो सामान्य दिनों में सबसे ज्यादा हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन करने के लिए सबसे अधिक भक्त आते हैं। यह संख्या लगभग 25 हजार के करीब होती है। हनुमान जयंती, दीपावली-दशहरा और नववर्ष के अवसर पर यह संख्या दो गुनी से अधिक हो जाती है।
 
चूंकि, राम मंदिर की चर्चा देश के साथ-साथ दुनिया के कोने-कोने में है। ऐसे में माना जा रहा है कि मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां आने वाले भक्तों की संख्या बहुत अधिक बढ़ सकती है। यही कारण है कि भगवान राम के मंदिर में एक लाख के करीब भक्तों की उपस्थिति होने को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे बाद में कोई परेशानी न हो।
  
बढ़ेगा रोजगार और व्यापार : श्रद्धालुओं के अयोध्या आगमन से पूरे राज्य में लोगों का रोजगार और व्यापार भी बढ़ेगा। अयोध्या, काशी और मथुरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन बढ़ा है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार 2022 में पूरे देश के घरेलू पर्यटन का पांचवां हिस्सा (20 प्रतिशत) अकेले यूपी को प्राप्त हुआ है। इसमें लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा अकेले वाराणसी को मिला है। इससे इन स्थानों पर रोजगार और व्यापार की संभावनाओं में वृद्धि हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में काफी लम्बे संघर्ष और आंदोलन के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है और भूतल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। 22 जनवरी को रामलला की गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
Edited by: Vrijendra Singh

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments