Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाराष्ट्र के CM शिंदे का ऐलान, 22 जनवरी को मनाएं दिवाली, BMC को दिया यह आदेश

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2023 (15:31 IST)
CM Eknath Shinde's announcement regarding Ram Temple : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को बीएमसी आयुक्त से मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइट लगाने और 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन शहर में दिवाली मनाने को कहा।
 
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई में एक स्वच्छता अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा, मैं बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आयुक्त से पूरे मुंबई शहर में दिवाली मनाने के लिए कहना चाहता हूं। मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइट भी लगाई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर (शिवसेना संस्थापक) दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और भगवान राम के भक्तों का एक सपना था।
 
उन्होंने कहा, मोदी जी ने राम मंदिर निर्माण के सपने को हकीकत में बदल दिया। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं उसे पूर्ण करना सुनिश्चित करते हैं। सभी मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं। उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में 22 जनवरी का दिन दिवाली की तरह मनाया जाना चाहिए।
 
ये पूछे जाने पर कि क्या राम मंदिर के उद्घाटन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है, तो शिंदे ने कहा कि राम मंदिर लोगों की आस्था का विषय है, इसलिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं हो सकता। उन्होंने परोक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग घर से काम करने के लिए जाने जाते हैं, वह स्थाई रूप से घर ही बैठेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोचक होगा मुकाबला, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा मैदान में

हैदराबाद में पटाखा दुकान में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरातफरी

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीदा स्वेटर

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

આગળનો લેખ
Show comments