Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Bajaj Chetak chic : 14 साल बाद हुई है वापसी, Photos देखिए कितना दमदार है 'हमारा बजाज'

Bajaj Chetak chic : 14 साल बाद हुई है वापसी, Photos देखिए कितना दमदार है 'हमारा बजाज'
, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (14:00 IST)
Bajaj Auto ने अपने लेजेंड्री स्कूटर बजाज चेतक को बुधवार को नए अवतार में पेश किया है। Chetak chic बजाज का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। चेतक ने करीब 14 वर्षों बाद भारतीय सड़कों पर वापसी की है। इसे अपने इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड 'अर्बनाइट' के तहत बेचा जाएगा।
 
यह स्कूटर स्पोर्ट मोड में 85 किमी चल सकता है और वही इको मोड में 95 किमी की दूरी तय कर सकती है। इसमें NCA सेल्स के साथ IP67 रेटिड हाई-टेक लिथियम आयन बैटरी दी गई है। बैटरी को आसानी से 5-15 amp इलेक्ट्रिक ऑउटलेट घर में ही चार्ज किया जा सकता है।
webdunia
इस स्कूटर में डीआरएलएस के साथ हिप्नॉटिक हॉर्स शू शेप वाली एलईडी हैडलाइट, फैदर टच एक्टिवेटिड इलेक्ट्रॉनिक स्विच्स और एलईडी ब्लिंकर्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल कंसोल वाली डिस्प्ले दी गई है।
 
Chetak Chic electric को कई बार टेस्टिक के दौरान देखा गया है। इले​क्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बजाज Chetak Chic का मुकाबला Ather 450 और Okinawa Praise से होगा।
webdunia
नई चेतक चिक रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी लुक में है। इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत Ather 450 से कम रहेगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 80000 रुपए रह सकती है।
 
स्कूटर की बिक्री जनवरी से शुरू होगी। शुरुआत में स्कूटर को पुणे और बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद इकोसिस्टम को चेक करेंगे और फिर धीरे-धीरे इसे अन्य शहरों में भी उतारा जाएगा। 
(Photo courtesy : chetak.com) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Magnificent MP का बचपन भूखा और बीमार है, प्रति 1000 में से 47 बच्चे नहीं मना पाते पहला जन्मदिन