Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सेमीकंडक्टर की कमी फरवरी में भी जारी, वाहनों की बिक्री में आई 23 प्रतिशत की गिरावट

Webdunia
शनिवार, 12 मार्च 2022 (18:17 IST)
मुंबई। भारतीय बाजार में फरवरी माह में वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 23.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,28,027 इकाई बिके हैं। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सेमीकंडक्टर और ऊंची कीमतों को बिक्री में गिरावट का मुख्य कारण बताया है।
 
पिछले वर्ष इसी माह घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 17,35,909 इकाई थी। सियाम ने शुक्रवार को बताया कि फरवरी 2022 में यात्री वाहन, तिपहिया, दुपहिया वाहन और क्वाड्रीसाइकल का कुल उत्पादन 17,95,514 इकाई था।
 
घरेलू बाजार में फरवरी 2022 में 262,984 यात्री वाहनों की बिक्री हुयी, जो पिछले साल इस माह में 2,81,380 थी। इसी तरह वर्ष 2021 के मुकाबले तिपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री क्रमशः 27,039 और 10,37,994 की तुलना में घटकर, इस वर्ष 27,656 और 14,26,865 रही।
 
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने फरवरी 2022 के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फरवरी 2021 के मुकाबले सवारी वाहन, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री घटी है। मेनन ने कहा कि लगातार चल रही सेमीकंडक्टरों की कमी की चुनौती, नयी नीतियों के कारण कीमतों में इजाफा, उच्च वस्तु की कीमत, उच्च रसद लागत आदि का प्रभाव वाहन उद्योग की पूर्ण बिक्री पर पड़ी है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में चल रहे संकट के प्रभावों पर उद्योग नजरे बनाए हुए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर आपूर्ति क्रम दबाव में आ गया है। चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों में वाहनों की ब्रिकी घटकर 1,51,77,293 हो गयी है, जोकि वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-फरवरी के बीच 1,61,46,902 थी। अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक सवारी, तिपहिया, दुपहिया वाहनों और क्वाड्रीसाइकल्स का कुल उत्पादन 2,00,42,351 रहा।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Traffic Infratech Expo : नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा और AI के इस्तेमाल पर दिया जोर

Honda ने लॉन्च की Flex-Fuel से चलने वाली पहली बाइक CB300F, क्या है कीमत और फीचर्स

कार में Coolant को लेकर कहीं आप तो नहीं करते यह गलती, कितनी मात्रा में मिला सकते हैं पानी

त्योहारों पर सस्ती हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक बाइक की धांसू इंट्री, 200 KM की रेंज

આગળનો લેખ
Show comments