Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

साप्ताहिक राशिफल (2 से 9 अक्टूबर 2016)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 


 

मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग पीला।
 
वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शैक्षिक व व्यापारिक पहलुओं को निखारने के प्रयास सफल होंगे। पिछले दिनों के व्यापारिक घाटे की भरपाई कुछ हद तक होगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। यह समय सावधानी से कार्यक्षेत्र में बढ़ने का है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें। 
 
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग ब्लू। 
 
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। कोई शरारती तत्व नाम बदनाम करने की साजिश रच सकता है, सावधानी रखें। प्रेम संदर्भों में मधुरता कायम रहेगी। भू-जायदाद के विवादों को हल करने में कुछ समय और लग सकता है किंतु सार्थक प्रयास सफल होंगे। धर्म कार्यों के योग रहेंगे।
 
मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। सुशील व सुन्दर जीवनसाथी सपनों को संजोएगा। व्यापारिक व शैक्षिक यात्रा में फेरबदल की आशंका रहेगी। भू-जायदाद से जुड़े कानूनी मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। प्रतियोगी व शैक्षिक क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराता रहेगा। किसी उच्चाधिकारी से मध्य व्यावसायिक बैठक संभव है। सावधान रहकर अपने पक्ष को सबल बनाएं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 

कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली गुलाबी। 
 
कार्यक्षेत्र में तरक्की का सफर जारी रहेगा। तकनीक, शोध व सामाजिक कार्यों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके बात कहने का तजुर्बा व्यापारिक संबधों को बढ़ाएगा। माता-पिता आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों में उचित आहार-विहार व विश्राम चक्र को न तोड़ें, यह हानिप्रद हो सकता है। विदेशी यात्रा के योग रहेंगे। लेन-देन के विवाद गहरा सकते हैं। अनावश्यक क्रोध से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
पारिवारिक जीवन में इच्छा के मुताबिक तालमेल रहेगा। कहीं-न-कहीं से धनलाभ के रास्ते खुलेंगे। प्रेम संबंधों में प्यार व निकटता बढ़ेगी। यात्रा सुखद रहेगी। किसी मित्र को उधार दी हुई रकम आज वापस मिल सकती है। साहित्य व संगीत से संबंधित क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता आप से दूर नहीं है, बशर्ते पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। सप्ताहांत में सेहत पक्ष में थकान का एहसास होगा। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
इस सप्ताह कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू हो सकती है। रोजगार के प्रयासों को अंशकालिक सफलता प्राप्त होगी। भवन को नए सिरे से चमकाने की ललक बढ़ेगी। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। बेहतर होगा कि स्वजनों से अनावश्यक न उलझें, किसी को कटु शब्द न कहें। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति कुछ रुकावटों के बाद समाप्त होगी। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
कारोबार को बढ़ाने की युक्ति सफल रहेगी। व्यवसाय व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों की परेशानियां कम होंगी। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता प्राप्त होगी। लेन-देन व निवेश के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों में तीखी प्रतिक्रिया से बचें, यह सबंधों को प्रभावित कर सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 
 
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
कोई नया सदस्य परिवार से जुड़ खुशियों में इजाफा करेगा। संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के संकेत मिलेंगे। आर्थिक विकास के बंद रास्ते खुलेंगे। सप्ताहांत में कोई नजदीकी व्यक्ति कानूनी चुनौती दे सकता है, सावधानी बनाए रखें। सामाजिक व राजनीतिक मामलों में अनावश्यक बयानबाजी से बचना होगा। यात्रा में सावधानी रखें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ओरेंज।
 
कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। आय के बंद स्रोत पुन: खुलेंगे। तकनीक व प्रतियोगी शिक्षा में निपुणता का सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक उन्नति की कारगर योजना तैयार कर सकते हैं। माता-पिता व परिवार को आपके व्यवहार से सुख प्राप्त होगा। जीवनसंगी के मध्य तालमेल व सहयोग रहेगा। पूंजी निवेश व धन संदर्भों में कहीं चूक होने की आशंका रहेगी। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें। सेहत संदर्भों में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देना होगा।
 
 

मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
पत्नी व बच्चों के सहयोग से प्रसन्नता बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति हेतु भाग-दौड़ बढ़ेगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल बढ़ेगा। सकारात्मक सोच का उदय होगा। आजीविका से संबंधित लंबी यात्रा के योग रहेंगे। धन निवेश में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। प्रेम संदर्भों में रोचक वार्ताएं होंगी। तैराकी व भ्रमण मामलों में सुरक्षा नियमों को न तोड़ें, यह हानिप्रद हो सकता है। बंधु पक्ष के मध्य संपत्ति के विवाद गहरा सकते हैं, सूझबूझ बनाए रखना लाभप्रद रहेगा। 
 
कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
आपके अच्छे स्वभाव व व्यवहार से घर की खुशियों में इजाफा होगा। बच्चों की सफलता से मन में प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में उन्नति की ओर दौड़ेंगे। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। जमीन-जायदाद के विवादों को हल करने की पुरजोर कोशिश हो सकती है। व्यर्थ यात्रा व व्यय से बचना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य नर्म होने की आशंका है। खान-पान का ध्यान रखना होगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
आजीविका के स्रोतों को उन्नत करने की तत्परता रहेगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में अशंकालिक रोजगार के अवसर रहेंगे किंतु रोजगार के स्थायी प्रयासों को जारी रखना होगा। भवन व वाहन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। सेहत उन्नत रहे इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें। प्रणय संबंधों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 

 
 

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

આગળનો લેખ
Show comments