Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

5 दिसंबर 2021 से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्य की तरह होगा भाग्योदय

Webdunia
सोमवार, 29 नवंबर 2021 (10:57 IST)
Zodiac Signs Astrology
Zodiac Signs Astrology : दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रह राशि परिवर्तन ( Planet Transit Predictions 2021) करने वाले हैं। मंगल वृश्‍चिक में, शुक्र मकर में, बुध धनु में और सूर्य धनु राशि में गोचर करने वाला है। इसके साथ ही हाल ही में 20 नवंबर को गुरु राशि परिवर्तन करके कुंभ में गोचर करने लगा है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से 5 राशियों को इसका लाभ मिलने वाला है।
 
 
1. मेष (Aries): गुरु आपकी राशि के लाभ भाव में विराजमान हैं। लाभ भाव अर्थात एकादश भाव में गुरु विराजमान हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो उन्नती मिलेगी। कारोबार में भी लाभ अर्जित करेंगे। हर तरह की मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बाई बहनों का सहयोग मिलेगा। करियर की दृष्‍टि से भी यह माह शुभ है।
 
2. मिथुन (Gemini): बृहस्पति आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। आपको भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियां बढ़ेगी। निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे।
 
 
3. सिंह (Leo): बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
 
Kumbha
4. धनु (Sagittarius): बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। मेहनत का फल मिलेगा। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह माह उत्तम है।
 
 
5. कुंभ (Aquarius): बृहस्पति आपकी राशि के पहले भाव में गोचर करेगा। यदि आप किसी के साथ कोई कार्य साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने, शहर बदलने और नए व्यवसाय में पैसा लगाने का यह एक उत्कृष्ट समय है। मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ होगा और पहले किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 26 अक्टूबर का राशिफल

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

આગળનો લેખ
Show comments