Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आपका जन्म 9 फरवरी से 29 फरवरी के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

आपका जन्म 9 फरवरी से 29 फरवरी के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

अनिरुद्ध जोशी

दुनिया में ज्यो‍तिष की अजीबोगरीब धारणाएं प्रचलित हैं। चीन में पशु पक्षियों के नाम पर राशियों के नाम हैं तो दक्षिण भारत में पक्षी विज्ञान बहुत प्रचलित ज्योतिष विद्या है। हालांकि पश्चिम में कुछ ज्योतिष सूर्यपथ पर 22 राशियों का वर्णन करते हैं। कुछ लोग इन्हें मानते हैं तो कुछ नहीं। यहां प्रस्तुत है तीसरी राशि हंस की रोचक जानकारी।
 
 
3. हंस
1.यदि आपका जन्म नौ फरवरी से उनतीस फरवरी के बीच हुआ है तो आप हंस हैं। धैर्यवान और मननशीलता आपके व्यक्तित्व की खूबी है।
 
 
2. दुनिया में आप किसी भी तरह की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन जो लोग यह सोचते हैं कि आपको पीन चुभाने से ही आप असफल हो जाएंगे तो वे खुद ऐसा करके अपनी बर्बादी का रास्ता खोल देते हैं। आप हमेशा दूसरे से ऊंचा रहना चाहते हैं और रहते भी हैं।
 
 
3. आपका व्यक्तित्व बहुत ही उलझा हुआ होता है, जिसे सिर्फ आप ही समझ सकते हैं। बाहर से आप बहुत ही शांत और सुलझे हुए नजर आते हैं, लेकिन भीतर कुछ है, जो आग की तरह है।
 
 
4. आप परंपरागत और मॉडर्न लाइफ के बीच तालमेल जमाने का प्रयास करते हैं। आप तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन यदि आपको कोई उकसा दे तो आप हिंसक हो जाते हैं। यही आपकी कमजोरी है जो आपको आगे बढ़ने से रोकती है।
 
 
5. आप दो की बजाय अकेले रहने में ज्यादा आनंद महसूस करते हैं और इसी से आपके भीतर अंतरदृष्टि का विकास होता है। आप प्रेम और परिवार चाहते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपने एकांत से बाहर निकलना होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इन 6 में से कोई एक उपाय आजमा कर देखें, धन इतना आएगा कि होगा हर सपना पूरा