Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 7 राशियों पर नहीं होगा अच्छा प्रभाव

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 7 राशियों पर नहीं होगा अच्छा प्रभाव
, शनिवार, 14 जनवरी 2023 (18:06 IST)
Surya Gochar 2023: सूर्यदेव ने मकर राशि में 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 14 मिनट को गोचर किया है। सूर्य के मकर में गोचर से कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ असर होगा। आओ जानते हैं कि कौनसी 5 राशियों के लिए सूर्य का मकर में गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है या कि उन्हें इस गोचर की अवधि में मिलाजुला असर मिलेगा।
 
1. वृषभ राशि | Taurus: आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर मिलेजुले परिणाम दे सकता है। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। पिता से संबंध बनाकर रखें और माता की सेहत का ध्यान रखें। छोटे भाई-बहनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
2. मिथुन राशि | Gemini: सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। रहस्य में आपकी रुचि बढ़ जाएगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। घटन दुर्घटना से बचकर रहना होगा। नौकरी या व्यापार में भी सतर्क रहें। क्रोध को निरंत्रण में रखें। हालांकि इस अवधि में आप धन की बचत करने में सफल हो सकते हैं।
 
3. कर्क राशि | Cancer: सूर्य कर्क आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। इससे दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अहंकर और क्रोध को छोड़कर समझदारी से काम लें। आर्थिक समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। नौकरी में भी संयम से काम लें।
 
4. सिंह राशि | Leo sun sign: सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। शत्रुओं परास्त होंगे। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में सावधानी से आगे बढ़ना होगा। कुल मिलाकर मिलाजुला परिणाम रहेगा।
 
5. कन्या राशि | Virgo: सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि शिक्षा और सेहत के लिए यह समय अच्छा रहेगा। गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। रिश्तों में तनाव रह सकता है। हालांकि आर्थिक रूप से समय ठीक रहेगा।
 
6. तुला राशि | Libra: सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। इसके चलते सेहत संबंधी और पारिवार से संबंधित परेशानी बढ़ जाएगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी मेहत सफल होगी मुनाफा कमाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतन में वृद्धि होने के योग बनेंगे।
 
7. कुंभ राशि | Aquarius: सूर्य आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। नौकरीपेशा हैं तो सावधान रहें और संयम से काम करें। व्यापारी हैं तो सतर्कता से काम करें। लेन देन में सावधानी रखें। लंबी यात्रा के योग हैं। जीवनसाधी की सेहत बिगड़ सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भविष्य में मकर संक्रांति 23 मार्च को मनाई जाएगी