Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शुक्र का मकर राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव

WD Feature Desk
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (18:01 IST)
Shukra ka makar rashi pravesh 2024: सुंदरता, संगीत, कला, रिश्ते, प्रेम, कामुकता, विवाह, ऐश्‍वर्य, धन समृद्धि और साझेदारी के ग्रह शुक्र 12 फरवरी 2024 सोमवार को सुबह 4:41 पर धनु से निकलकर मकर में गोचर करने लगे हैं। यहां पहले से ही विराजमान बुध के साथ युति बनने से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। हालांकि शुक्र के मकर में जाने से 3 राशियों को रहना होगा सतर्क।
ALSO READ: शुक्र का मकर राशि में गोचर: इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
मेष राशि : आपकी कुंडली के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का दसवें भाव में गोचर शुभ माना जा रहा है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होगी और व्यापारी हैं तो उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। रिश्तों में सुधार होगा और सकारात्मक दिशा में बढ़ेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।
 
वृषभ राशि : आपकी कुंडली के पहले और छठे घर के स्वामी शुक्र का नवम भाव में प्रवेश हुआ है। करियर और नौकरी के लिहाज से यह गोचर शुभ है। भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा के योग हैं। व्यपारियों को बड़ा मुनाफा होगा। व्यक्तिगत मोर्चे पर बात करें तो इस गोचर के दौरान आपके जीवन में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
ALSO READ: मंगल, बुध और शुक्र की युति से 3 राशियों के बदल जाएंगे दिन
मिथुन राशि : आपकी कुंडली के पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का आठवें भाव में गोचर कई तरह की चुनौतियां और बाधाओं को खड़ा कर सकता है। आपको नौकरी में सतर्कता से कार्य करना होगा। व्यापार में सावधानी रखना होगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है। संतान को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। शुक्र के गोचर के दौरान धैर्य और समझदारी से काम लें।
 
कर्क राशि : आपकी कुंडली के चौथे और 11वें भाव के स्वामी शुक्र का सातवें भाव में गोचर हो रहा है। नौकरी और साझेदारी के व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
ALSO READ: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, किस राशि को होगा फायदा, मालामाल बनने के योग
सिंह राशि : शुक्र आपकी कुंडली के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब छठे घर में गोचर कर रहे हैं। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। व्यापारी हैं तो ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें बल्कि सतर्कता से काम लें। रिश्ते और जीवनसाथी के साथ आपकी समझ बढ़ेगी। जोड़ों में अकड़न से संबंधित समस्याओं हो सकती है।
कन्या राशि : आपकी कुंडली के दूसरे और नवम भाव के स्वामी शुक्र का पांचवें भाव में गोचर हुआ है। व्यापारी हैं तो यह गोचर शानदार साबित होगा। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। आर्थिक मोर्चे पर बात करें तो इस अवधि में आपके जीवन में सुख समृद्धि देखने को मिलेगी। संबंध भी सुखद रहेंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी। 
 
तुला राशि : आपकी कुंडल के पहले और आठवें घर का स्वामी है और अब चौथे घर में गोचर हुआ है। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। घरेलू माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। सेहत भी उत्तम बनी रहेगी। उचित आहार लें।
ALSO READ: Astrology : शुक्र ग्रह कौन हैं, जानें इसे कैसे करें मजबूत, पढ़ें 10 उपाय
वृश्चिक राशि : आपकी कुंडली के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का तीसरे घर में गोचर हुआ है। नौकरी में असंतुष्टि के चलते परिवर्तन की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो लाभदायक परिणाम प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त एफर्ट लगाने होंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर समझ की कमी के चलते रिश्तों में चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
 
धनु राशि : आपकी कुंडली के छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी शुक्र का दूसरे भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत दे रहा है।  नौकरी में चुनौतियों के चलते तनाव रह सकता है। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मोर्चे पर सावधानी से काम लें। निवेश सोच समझकर करें। रिश्तों को लेकर भी आप सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
 
मकर राशि : आपकी कुंडली के पांचवें और दसवें घर का स्वामी शुक्र पहले घर यानी आपकी ही राशि में गोचर हुआ है। यह आपके व्यक्तित्व पर प्रभाव डाल रहा है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन होगा। करियर में वृद्धि, उन्नति और व्यावसायिक प्रयासों में सफलता इस दौरान आपको मिलने वाली है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
 
कुंभ राशि : आपकी कुंडली के चौथे और नवम भाव के स्वामी शुक्र का बारहवें भाव में गोचर मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। परिवार से जुड़े मामलों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। करियर के क्षेत्र में सकारात्मक उन्नति देखने को मिल सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
 
मीन राशि : शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होकर 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर अचानक से धनलाभ करा सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत में सुधार होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ