Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शुक्र का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों में किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

WD Feature Desk
सोमवार, 22 जनवरी 2024 (17:21 IST)
Transit of Venus in Sagittarius: 18 जनवरी 2024 की रात 8 बजकर 46 मिनट पर शुक्र ग्रह ने बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश किया है जिसके चलते सभी राशियों पर इसका अच्‍छा और बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शुक्र का गुरु की राशि में प्रवेश करने से प्रेम और सौंदर्य के साथ ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का मिलन होकर एक अगल ही तरह का मिश्रण बनता है जिसके चलके कुछ राशियों के लिए यह सही होता और कुछ के लिए एकदम गलत। आओ जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
ALSO READ: Astrology शुक्र का धनु राशि में गोचर, 5 राशियों पर होंगी माता लक्ष्मी की कृपा
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का नौवें भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस अवधि में आपको विदेश जाने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
 
2. वृषभ राशि : आपकी कुंडली के प्रथम और छठे भाव के स्वामी शुक्र का आठवें भाव में गोचर शुभ नहीं माना जा सकता है। हालांकि नौकरीपेशा के लिए यह गोचर फलदायी है। व्यापारियों के लिए मिलेजुले प्रभाव वाला रहेगा। रिश्तों को लेकर यह गोचर ठीक नहीं है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। वाद विवाद, घटना दुर्घटना से बचना होगा।
 
3. मिथुन राशि : आपकी कुंडली के पांचवें और 12वें स्वामी शुक्र का आपके सातवें भाव में गोचर हो रहा है। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी में मिलाजुला असर रहेगा। संतान और यात्रा का सुख मिलेगा।
ALSO READ: 30 साल बाद शुक्र और शनि का होगा मिलन, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत
4. कर्क राशि : आपकी कुंडली के चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी शुक्र का छठे भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप कई तरह की चुनौतियों का सामान करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। खुद की सेहत भी गड़बड़ रह सकती है। नौकरी में वाद विवाद से बचकर रहें। फालतू के खर्चे न करें।
 
5. सिंह राशि : आपकी कुंडली के तीसरे भाव और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का गोचर आपके पांचवें भाव में होने जा रहा है। करियर और नौकरी में शानदार सफलता मिलने वाली है। आपका खुद का व्यापार है तो आपको एक नई पहचान मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों को ही धनलाभ होगा। आपके रिश्तों में सुधार होगा और पारिवारिक सुख मिलेगा।
 
6. कन्या राशि : आपकी कुंडली के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके चौथे भाव में हो रहा है। पारिवारिक सुख के साथ ही धन संपत्ति का विस्तार होगा। नौकरीपेशा की वेतनवृद्धि होगी और व्यापारियों का मुनाफा बढ़ जाएगा। आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा और इसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति में भी स्थिरता देखने को मिलेगी।
ALSO READ: 10 साल बाद शुक्र और केतु की युति से 4 राशियों के दिन बदल जाएंगे
7. तुला राशि : आपकी कुंडली के पहले और आठवें स्वामी शुक्र का तीसरे भाव में गोचर कार्य में सफलता के लिए भाई बहनों का साथ दिलाएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर शुभ है। व्यापारियों को मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। 
 
8. वृश्चिक राशि : आपकी कुंडली के बारहवें और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके दूसरे भाव में होने जा रहा है। नौकरी और व्यापार में धन की बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। माता लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी। हालांकि अचानक होने वाले खर्चों से या फालतू के खर्चों से बचकर रहना होगा।
 
9. धनु राशि : आपकी कुंडली के छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में गोचर किया है। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी। रिश्तों में सुधार होकर मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
10. मकर राशि : आपकी कुंडली के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का बारहवें भाव में गोचर हुआ है जो व्यर्थ का खर्चे करवाएगा। विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं तो लाभ मिलेगा। व्यापार में धनहानि भी हो सकती है इसलिए सतर्कता से कार्य करें।
 
11. कुंभ राशि : आपकी कुंडली के चौथे भाव और नौवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप आपका आर्थिक जीवन शानदार होने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार होना है। रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। जीवन में खुशियां आएंगी। माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
 
12. मीन राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और आठवें भाव के स्वामी शुक्र का दसवें भाव में गोचर अच्छा माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। कोई कार्य गुप्त रूप से करते हैं तो सफलता मिलेगी। घरेलू जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। संयम से काम लें और वाद विवाद से दूर रहें।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments