Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

WD Feature Desk
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (16:59 IST)
Dhanteras 2024 Date: 29 अक्टूबर को धनतेरस पर 5 दुर्लभ योग बन रहे हैं। त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। धनतेरस पर शुभ योग के चलते कुछ राशियों को इससे अधिक लाभ मिलने की संभावना प्रबल नजर आ रही है।
1. कर्क राशि : आपकी राशि के लिए यह दुर्लभ योग बहुत ही शुभ फलदायी है। इस योग के चलते आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इससे कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ ही वेतनवृद्धि के योग भी बनेंगे। कारोबारी हैं तो अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी।
 
2. तुला राशि : आपकी राशि के लिए यह दुर्लभ योग कई खुशियां लेकर आया है। इसके परिणाम स्वरूप आपकी योजनाएं सफल होंगी। भूमि से जुड़े मामले सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नौकरीपेशा के लिए कार्यस्थल पर मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा का प्राप्ति होगी। कारोबारियों के लिए कोई अच्छी डील हासिल होने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्यों का प्रसंग चलेगा।
 
3. धनु राशि : आपकी राशि के लिए यह धनतेरस के दिन का यह दुर्लभ योग शुभ प्रसंग और कोई शुभ सूचना लेकर आया है। अचानक से आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना प्रबल है। आय के नए-नए सोर्स बनेंगे। कारोबारी हैं तो दोगुना लाभ हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी के अवसरों की प्राप्त हो सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments