Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

WD Feature Desk
शनिवार, 22 जून 2024 (12:31 IST)
Shani ki vakri chal: 29 जून, 2024 से शनि ग्रह वक्री होंगे जो 15 नवंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे। शनि की उल्टी चाल कुछ राशियों की किस्मत पलटने वाली है, लेकिन कुछ राशियों को संभलकर रहना होगा, इसी के साथ ही जिन लोगों पर साढ़ेसाती या ढैया चल रही है उन्हें भी शनि की उल्टी चाल से परेशानी खड़ी हो सकती है। यदि आप बचना चाहते हैं शनि की उल्टी चाल से तो उपाय जरूर करें।
 
कर्क, वृश्‍चिक, मकर, कुंभ और मीन : शनि के कुंभ राशि में रहने के कारण मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसके अलावा कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करते ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैया शुरू हो गई थी। इस प्रकार से कर्क, वृश्‍चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को शनि के वक्री होने पर संभलकर रहना होगा। 
 
मेष और कन्या : मेष और कन्या राशि वालों को भी सावधान रहना चाहिए क्योंकि शनि की तीसरी दृष्टि उनकी पड़ेगी। यदि कर्म अच्छे हैं तो कोई नुकसान नहीं होगा अन्यथा सभी तरह का पराक्रम असफल हो जाएगा। भाई बहनों से विवाद बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाएगी। शरीरिक दर्द और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 
शनि के क्रोध से बचने के उपाय :
1. आप खुद क्रोध न करें।
2. शनि के मंदे कार्य न करें। जैसे, जुआ सट्टा खेलना, शराब पीना, पराई महिला के बारे में सोचना, गरीब और सफाईकर्मी को सताना, किसी को भी सताना, देवी देवताओं का अपामान करना।
3. शनिवार के दिन शाम को छाया दान करें। 
4. काले तिल, काला कपड़ा और काली वस्तुएं मंदिर में दान करें।
5. भैरव महाराज को कच्चा दूध अर्पित करें।
6. सफाईकर्मी, अंधे, अपंग और गरीबों को अन्न दान दें।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments