Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मंगल का मेष में गोचर : 4 राशियों पर बरसेगा धन, 5 राशियों का उदास होगा मन, 3 का अस्वस्थ रहेगा तन

Webdunia
Mars transit in Aries: 27 जून को मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर रहा है। मेष राशि मंगल की स्वयं की राशि है। इस गोचर से 4 राशियों को बेहद लाभ होगा, 5 राशियों के लिए मिलाजुला असर होगा और 3 राशियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आओ जानते हैं कि आपकी राशि किस श्रेणी में शामिल है।
 

4 राशियों पर बरसेगा धन
1. मेष : मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें। मंगल का प्रथम भाव में गोचर होने के कारण आपको स्वास्थ्य से संबंधित अपनी पूर्व की हर परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
 
2. मिथुन: आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा। एकादश भाव में मंगल का गोचर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करेाग। पारिवारिक संबंधों को भी मजबूत बनाएगा।
 
3. कर्क: नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दशम भाव में मंगल का गोचर कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र पर अपार सफलता देने वाला है।
 
4. सिंह: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मंगल का नवम भाव में गोचर के दौरान आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
5 राशियों का मन होगा उदास :
 
1. तुला : आपकी मंगल का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा जिसके परिणाम स्वरूप मिलाजुला समय रहेगा। खासकर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर काम के अधिक बोझ और दबाव के कारण भी मन उदास रह सकता है।
 
2. धनु : मंगल का आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर होगा जिसके कारण संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके अड़ियल स्वभाव के कारण भी परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी मिलाजुला असर रहेगा, जिसके चलते मन उदास रह सकता है।
 
3. मकर : नौकरी और व्यापार में मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। मंगल का गोचर आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होगा। हालांकि भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग बनेंगे, लेकिन पारिवार में मतभेद के चलते मन उदास रहेगा।
 
4. कुंभ : मंगल का तीसरे भाव में गोचर पराक्रम तो बढ़ाएगा और कार्यक्षेत्र में सफलता भी दिलाएगा लेकिन कई मामलों में असंतुष्‍टी के चलते मन उदास रहेगा। नौकरी बदलने को लेकर भी मन में दुविधा उत्पन्न होगी।
 
5. मीन : फालतू के खर्चें बढ़ जाएंगे। आप अपने व्यवहार या कार्य से घर बैठे-बिठाए ही मुसीबत मोल ले लेंगे। क्रोध पर काबू रखना होगा। मंगल का दूसरे भाव में गोचर परिवार को लेकर चिंता उत्पन्न करेगा।
 
तीन की सेहत हो सकती है खराब :
 
1. वृषभ : नौकरी में सतर्क रहें। व्यापार में सोच-समझकर ही निर्णय लें। लेन देने से बचें और शत्रुओं से सावधान रहें। मंगल का आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर होगा जो आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।
 
2. कन्या : फालतू के खर्चें बढ़ जाएंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि की अष्टम भाव में होगा इसलिए सेहत का ध्यान रखें। 
 
3. वृश्चिक : आपको नौकरी या व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर सेहत के लिए शुभ नहीं है अत: सतर्क रहें। 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments