Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तुला राशि वालों के लिए लाल किताब की सलाह

Webdunia
वायु तत्व प्रधान तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इसके कारक ग्रह बुध, शुक्र और शनि माने गए हैं। भाग चर है और तुला लग्न की बाधक राशि सिंह तथा बाधक ग्रह सूर्य है। लाल किताब अनुसार सातवें भाव में तुला राशि मानी गई है जिसके शुक्र का पक्का घर भी सात ही माना जाता है। यदि आप तुला राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहां लाल किताब अनुसार सामान्य सलाह दी जा रही है।

तुला राशि का ग्रह शुक्र होता है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र खराब है तो आप निम्नलिखित सावधानी और उपाय अपना सकते हैं। शुक्र खराब होने की नीचे अशुभ की निशानी दी गई है। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका शुक्र खराब है या नहीं।
 
अशुभ की निशानी
*शुक्र के साथ राहु का होना अर्थात स्त्री तथा दौलत का असर खत्म।
*यदि शनि मंदा अर्थात नीच का हो तब भी शुक्र का बुरा असर होता है।
*अंगूठे में दर्द का रहना या बिना रोग के ही अंगूठा बेकार हो जाता है। 
*त्वचा में विकार। गुप्त रोग। पत्नी से अनावश्यक कलह आदि अशुभ की निशानी है।
सावधानी
*खासकर शुक्रवार को खटाई न खाएं।
*पत्नी से संबंध अच्छे रखें।
*स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें
*कभी भी गंदे या फटे पुराने कपड़े न पहनें।
*शरीर को जरा भी गंदा न रखें। 
 
उपाय
*सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें।
*लक्ष्मी की उपासना करें। सफेद वस्त्र दान करें। 
*भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें।
*शुक्रवार का व्रत रखें। 
*दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक अपने पास रखें। 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

Show comments