Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

WD Feature Desk
गुरुवार, 23 मई 2024 (17:49 IST)
Guru Ketu Formed Navpancham yoga: 1 मई 2024 दोपहर 2.29 बजे बृहस्पति यानी गुरु ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है जबकि इससे पहले 30 अक्‍टूबर 2023 से केतु कन्‍या राशि में विराजमान हैं। इस तरह गुरु और केतु के नवपंचम योग बन रहा है। इन दोनों ग्रहों की इस स्थिति से सिंह राशि में नवपंचम योग बना है। इसके चलते 3 राशियों को बड़ा फायदा होने वाला है।
ALSO READ: Navpancham Yog: सूर्य और केतु ने बनाया बेहतरीन राजयोग, इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे
वृषभ राशि : आपके लिए यह योग बहुत ही लाभादयक रहने वाला है। आमदानी के सोर्स बढ़ेंगे यानी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे और आपकी योजनाओं के चलते कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। वहीं व्‍यापारियों के लिए भी अच्‍छा समय है। घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। बेहतर होगा आप इस समय का सदुपयोग करें।
मिथुन राशि : आपके लिए नवपंचम योग से अपार लाभ लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ जाएगा। आप नए निवेश के बारे में सोच सकते हैं। पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिलेगा। अचानक से धनलाभ होने की संभावना है। नया व्‍यवसाय शुरू करने का अच्छा समय माना जा सकता है। आपको अपने व्‍यापार में खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भौतिक सुखों का आनंद ले पाएंगे।
ALSO READ: आपको शनि, राहु-केतु के दुष्‍प्रभाव से बचाएंगे ये 6 सरल प्रयोग
मकर राशि : आपके लिए नवपंचम योग संपन्‍नता लाने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और मन चंगा रहेगा। भूमि, भवन या नया वाहन खरीद सकते हैं। पैतृक सं‍पत्ति बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। यह समय आपके लिए लाभकारी है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने की संभावना प्रबल है। व्‍यापारियों के लिए भी अनुकूल समय है। पैसों की बचत करने में सफल होंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
ALSO READ: घर में किस जगह पर होता है राहु और केतु का स्थान

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments