Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आपका जन्म 8 से 15 अगस्त या 25 अगस्त से 10 सितंबर के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
दुनिया में ज्यो‍तिष की कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। राशि पथ से परे भी कई राशियां होती हैं। राशियों को लेकर कुछ रोचक जानकारी की सीरीज में इस बार प्रस्तुत है तेरहवीं राशि ग्रेट बीयर।
 
 
1.यदि आपका जन्म 8 अगस्त से 15 अगस्त या 25 अगस्त से 10 सितंबर के बीच हुआ है तो आपकी राशि है ग्रेट बीयर। ग्रेट बीयर तारा मंडल में बहुत से तारे हैं, लेकिन प्रमुख रूप से सात तारे हैं जिनका नाम भारत के सात ऋषियों के नाम पर रखा गया है इसीलिए इसे सप्तऋषि तारामंडल कहते हैं।
 
 
2.यदि आपका जन्म इस तरामंडल में हुआ है तो आप स्वाभाविक रूप से एक लीडर है। महानता आपका गुण है। आपका दृष्टिकोण व्यापक है, लेकिन आपका गुस्सा खराब है जो आपके ज्ञान का नाश कर देता है। क्रांतिकारी बनने के लिए जरूरी है इस पर काबू पाना।
 
 
3.आप अपनी स्वतंत्रता को महत्व देते हैं और इसके लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते, क्योंकि यह आपकी निजता के लिए जरूरी है। हालांकि आप दूसरे के अस्तित्व की रक्षा बहुत ही आसानी से कर सकते हैं, क्योंकि आप लीडर हैं।
 
 
4.:जरूरत इस बात कि है कि द्वंद्व से बचकर आप अपने विचारों को सुलझाएं और उन्हें स्वयं के सामने स्पष्ट करें तभी जीवन पटरी पर सही गति कर पाएगा। आप एक बेहतर प्रबंधक बन सकते हैं।
 
 
5.आप थोड़ा झुकना भी सीखें। यदि आप प्रसिद्ध हैं तो सबसे पहले अपने परिवार के प्रति समर्पित भाव को जगाएं। पिता का सम्मान नहीं करते हैं तो जल्दी ही आपकी प्रसिद्धि सिर्फ आप तक ही सिमटकर रह जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 26 अक्टूबर का राशिफल

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

આગળનો લેખ
Show comments