Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बुध के सिंह में गोचर का असर 5 राशियों के लिए होगा जबर्दस्त

Budh grah Mercury
, बुधवार, 3 अगस्त 2022 (14:26 IST)
Budh ka rashi parivartan 2022 : 1 अगस्त 2022 सोमवार के दिन बुध ग्रह कर्क राशि ने से निकलकर सिंह राशि में गोचर करने लगा है। बुध के सिंह राशि में परिवर्तन से 5 राशियों पर होगा जबर्दस्त असर। इन 5 राशियों को  21 अगस्त तक संभलकर रहना होगा, क्योंकि बुध का यह असर नकारात्मक भी हो सकता है।
 
5 राशियों होगा जबर्दस्त असर :
1. कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर आर्थिक रूप से सही नहीं है। निवेश करने से बचें। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
2. कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर आपके खर्चे बढ़ा देगा। आर्थिक हालात कमजोर होंगे। नौकरीपेशा हैं तो समय अच्छा रहेगा। कारोबारी हैं तो नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
3. मकर राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध का गोचर मिलेजुले असर देगा। व्यापार में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में सतर्कता से काम लेना होगा। निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन औसत ही रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
4. कुंभ राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में बुध का गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। नौकरी में भी सकारात्मक समय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
 
5. मीन राशि : आपकी राशि के छठे भाव में बुध का गोचर शुभ नहीं है। नौकरी में सतर्क रहना होगा। फालतू के खर्चों पर पाबंदी लगाएं। व्यापार में भी सोच समझकर निर्णय लें। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर बनाकर रखें। सेहत का भी ध्यान रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

11 अगस्त को है रक्षा बंधन, जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग और भद्राकाल पर विशेष जानकारी