Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आपका जन्म 8 से 16 जून के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

आपका जन्म 8 से 16 जून के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

अनिरुद्ध जोशी

दुनिया में ज्यो‍तिष की कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। राशि पथ से परे भी कई राशियां होती हैं। राशियों को लेकर कुछ रोचक जानकारी की सीरीज में इस बार प्रस्तुत है नौवीं राशि ऑराइगा।
 
 
1.यदि आपका जन्म 8 जून से 16 जून के बीच हुआ है तो आपकी राशि है ऑराइगा है। इसे हिन्दी में ब्रह्मा तारामंडल कहते हैं। इसे सारथी तारामंडल भी कहते हैं।
 
2.औरिगा या ऑराइगा तारामंडल का नाम ग्रीक पौराणिक चरित्र बुद्धि की देवी के दत्तक पुत्र के नाम पर रखा गया है। वह जो रथ पर सवार होकर सौर मंडल में विचरण कर रहा है।
 
 
3.दूसरे लोगों की मदद करने, मध्यस्थता कर लोगों का झगड़ा सुलझाने में आपको आनंद मिलता है। इस मदद के बल पर ही आप लोगों के बीच प्रसिद्ध हैं।
 
 
4.आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा वैचारिक मतभेद भरा रहता है इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले परिवार की मदद करने पर विशेष ध्यान दें।
 
5.आप यौद्धा की तरह हैं, लेकिन आप लड़ने के बजाय शांति से रहना पसंद करते हैं। आपके चरित्र का एक पहलू यह है कि हाथ आए शत्रु को आप तब तक नहीं छोड़ते जब तक कि उसका दम नहीं निकल जाए, फिर भले ही आपका हाथ भी चला चाए।
 
 
6.जरूरत इस बात की है कि आप बेहतर लोगों और बेहतर माहौल में रहे, क्योंकि यही दो स्थिति आपके जीवन को सुंदर और खुशहाल बना सकती है। आपको हमेशा इस बात पर ही ध्यान देना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

साल 2019 में मालामाल कर देंगे यह 19 उपाय, साल शुरू होने से पहले कर लें तैयारी...