Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

26 मई 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार व रिश्तेदारों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। विवाद से बचें। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। वाणी में हल्के शब्दों के इ्स्तेमाल से बचें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तीर्थस्थान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। मनोरंजन व आराम का अवसर प्राप्त हो सकता है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने का मन करेगा। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। किसी कार्य के प्रति चिंता रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : चिंता, तनाव तथा शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। थकान रह सकती है। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के लिए बाहरी सहयोग मिलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। संगीत इत्यादि में रुचि जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। आय बनी रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई पुराना रोग उभर सकता है। मानसिक बेचैनी रहेगी। कोई दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। भागदौड़ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। आराम व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगी। किसी समस्या में उलझ सकते हैं, सावधानी रखें। आय बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी प्रकार से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रोजगार प्राप्ति के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य की सफलता से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई अप्रत्याशित बड़ा व्यय होने के योग हैं। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

Guru pushya nakshatra: गुरु पुष्य नक्षत्र के इस वृक्ष पर अर्पित किया जल तो होगी लक्ष्मी की प्राप्ति

अखंड गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग आज, इस दिन क्या करें, जानें 20 काम की बातें

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, दीपावली पूर्व का गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानें किसके चमकेंगे सितारे

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

આગળનો લેખ
Show comments