Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

25 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

25 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, बुधवार, 25 जनवरी 2017 (00:12 IST)
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- मित्र-संबंधी से मुलाकात होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। शत्रु भय रहेगा। कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। शुभ समय।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- वाणी पर नियंत्रण रखें। भवन निर्माण संबंधी योजना पूर्ण होगी। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- पुराना रोग उभर सकता है। झंझटों में न पड़ें। दु:खद समाचार मिल सकता है। परिश्रम अधिक होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- कम प्रयास में अधिक फायदा होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु परास्त होंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- बेचैनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। अस्वस्थता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र-संबंधियों से मुलाकात होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद से बचें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- आलस्य रहेगा। बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनलाभ होगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आज जिनका जन्मदिन है (25.1.2017)