Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

19 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

19 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (00:16 IST)
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 

 
मेष- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मन में नए उत्साह का संचार होगा। संतान की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


वृषभ- बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विचार एवं व्यवहार प्रभावी रहेगा। घर में तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। अध्यात्म में रुझान रहेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कुबुद्धि हावी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कष्ट संभव है। यात्रा के योग टलेंगे। झंझटों में न पड़ें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- नेत्र-कर्ण पीड़ा रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। घर में तनाव रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन समाप्त होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कन्या- अज्ञात भय सताएगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

तुला- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में हिस्सा प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। कष्ट होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- भय व पीड़ा का वातावरण रहेगा। दौड़-धूप अधिक होगी। कार्यों के प्रति के प्रति अरुचि रहेगी। कुसंगति से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- यश व कीर्ति बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ वृद्धि करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मकर- दूरवर्ती क्षेत्र से लाभ की सूचना प्राप्त होगी। सृजन एवं रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- आर्थिक विकास के लिए किए गए कार्य सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


मीन- आय एवं हैसियत से अधिक धन व्यय होगा। कलह हो सकती है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आज जिनका जन्मदिन है (19.8.2016)