Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

12 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

12 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 (00:23 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...


 
मेष- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। जल्दबाजी न करें। भागदौड़ अधिक रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। खरीदी-बिक्री संबंधित कार्य लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- शत्रु घुटने टेकेंगे। सं‍पत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- यात्रा सफल रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- कार्यों के प्रति अरुचि रहेगी। निजी संबंधों में कड़वाहट होगी। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। अप्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से समन्वय रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- दूरवर्ती क्षेत्र से लाभ की सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- शारीरिक शिथिलता दूर होगी। प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। शारीरिक कष्ट रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- आकस्मिक हानि संभव है, सावधान रहें। फालतू खर्च होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- किसी हानि की पूर्ति संभव है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- मातृ पक्ष की ओर से प्रसन्नता रहेगी। नई नीति फलीभूत होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मीन- सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। किसी युवा बुद्धिजीवी की मैत्री लाभ पहुंचाएगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आज जिनका जन्मदिन है (12.8.2016)