Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मैं सूर्यदेव के श्रेष्ठ रूप का स्मरण करता हूं, पढ़ें विलक्षण प्राचीन प्रार्थना

Webdunia
भगवान सूर्य देव की पवित्र आराधना पौराणिक काल से होती आई है। हम लाए हैं सूर्यदेव की अति प्राचीन प्रार्थना खास आपके लिए....  

ALSO READ: मैं चाहता हूं यश, सफलता और धन.... इस सूर्य स्तोत्र में है वो दम
प्रातः स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यं 
रूपं हि मंडलमृचोऽथ तनुर्यजूंषि। 
 
सामानि यस्य किरणाः प्रभवादिहेतुं 
ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्‌॥ 
 
प्रातर्नमामि तरणिं तनुवाङ्मनोभि- 
र्ब्रह्मेन्द्रपूर्वकसुरैर्नुतमर्चितं च। 

ALSO READ: चमत्कारी सूर्य कवचम : आरोग्य और सौभाग्य का दिव्य वरदान देता है
 
वृष्टिप्रमोचनविनिग्रहहेतुभूतं 
त्रैलोक्यपालनपरं त्रिगुणात्मकं च॥ 
 
प्रातर्भजामि सवितारमन्तशक्तिं 
तं सर्वलोककलनात्मककालमूर्तिं 
गोकण्ठबंधनविमचोनमादिदेवम्‌॥ 
 
श्लोकत्रयमिदं भानोः प्रातः प्रातः पठेत्‌ तु यः। 
स सर्वव्याधिनिर्मुक्तः परं सुखमवाप्नुयात्‌॥ 

ALSO READ: सूर्य सा चमकना है तो उसे शुभ बनाएं अपने लिए, पढ़ें 6 उपाय-1 मंत्र
 
हिन्दी में भावार्थ : 'मैं सूर्य भगवान के उस श्रेष्ठ रूप का प्रातः समय स्मरण करता हूं, जिसका मंडल ऋग्वेद है, तनु यजुर्वेद है और किरणें सामवेद हैं तथा जो ब्रह्मा का दिन है, जगत की उत्पत्ति, रक्षा और नाश का कारण है तथा अलक्ष्य और अचिंत्यस्वरूप है। 
 
मैं प्रातः समय शरीर, वाणी और मन के द्वारा ब्रह्मा, इन्द्र आदि देवताओं से स्तुत और पूजित, वृष्टि के कारण एवं अवृष्टि के हेतु, तीनों लोकों के पालन में तत्पर और सत्व आदि त्रिगुण रूप धारण करने वाले तरणि (सूर्य भगवान) को नमस्कार करता हूं। 

ALSO READ: क्या सेक्स और सूर्य में कोई गहरा संबंध है- पढ़ें ओशो के विचार
 
जो पापों के समूह तथा शत्रुजनित भय एवं रोगों का नाश करनेवाले हैं, सबसे उत्कृष्ट हैं, संपूर्ण लोकों के समय की गणना के निमित्त भूतकाल स्वरूप हैं और गौओं के कण्ठबंधन छुड़ाने वाले हैं, उन अनंत शक्ति आदिदेव सविता (सूर्य भगवान) का मैं प्रातःकाल भजन-कीर्तन करता हूं।' जो मनुष्य प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्य के स्मरणरूप इन तीनों श्लोकों का पाठ करता है, वह सब रोगों से मुक्त होकर परम सुख प्राप्त कर सकता है।

ALSO READ: क्यों इतने तप रहे हैं सूर्यदेव इन दिनों, पढ़ें विशेष जानकारी....

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ