Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सर्वविघ्नहरण मंत्र : नाम के अनुसार हर विघ्न दूर करता है

Webdunia
नाम के अनुरूप ही यह विशेष मंत्र हर तरह के विघ्नों को दूर करता है।  सर्वविघ्नहरण मंत्र का प्रयोग कैसे करना चाहिए । सर्वविघ्नहरण मंत्र  साधक बनने के नियम एवं किस स्थान पर मंत्र-साधना  करना चाहिए जानिए विस्तार से -
 
सर्वविघ्नहरण मंत्र साधना स्थल कैसा हो -
 
मंत्र साधना की सफलता में साधना का स्थान बहुत महत्व रखता है। जो स्थान मंत्र की सफलता दिलाता है, सिद्ध पीठ कहलाता है। मंत्र की साधना के लिए उचित स्थान के रूप में तीर्थ स्थान, गुफा, पर्वत, शिखर, नदी, तट-वन, उपवन इसी के साथ बिल्वपत्र का वृक्ष, पीपल वृक्ष अथवा तुलसी का पौधा सिद्ध स्थल माना गया है।
 
आहार - मंत्र साधक को सदा ही शुद्ध व पवित्र एवं सात्विक आहार करना चाहिए। दूषित आहार साधक को नहीं ग्रहण करना चाहिए। इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय जानकारी को ध्यान में रखकर किया गया मंत्र सिद्धकारी होता है। आपके एवं जनकल्याण के लिए सर्वविघ्नहरण मंत्र प्रयोग दे रहे हैं।
 
सर्वविघ्नहरण मंत्र
ॐ नम: शान्ते प्रशान्ते ॐ ह्यीं ह्रां सर्व विघ्न प्रशमनी स्वाहा।
 
इस मंत्र को नियमपूर्वक प्रतिदिन प्रात:काल 21 बार स्मरण करने के पश्चात मुख प्रक्षालन करने से तथा सायंकाल में पीपल के वृक्ष की जड़ में शर्बत चढ़ाकर धूप दीप देने से घर के सभी लोग शांतमय निर्विघ्न जीवन व्यतीत करते हैं। इसका इतना प्रभाव होता है कि पालतू जानवर भी बाधा रहित जीवन व्यतीत करता है।
 
उपरोक्त जानकारी प्राचीन ज्योतिष ग्रंथों पर आधारित है। पाठक इन पर स्वविवेक से विश्वास करें। 

ALSO READ: 21 दिन तक घर को पवित्र और शुद्ध करें, देखें जीवन में चमत्कार

ALSO READ: ग्रहण काल में जपें यह मंत्र, करें हर समस्या का अंत
 
 देखें वीडियो 

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments