Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हरियाली अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपाय

पं. हेमन्त रिछारिया
पितृ दोष एक ऐसा दुर्योग है जो यदि जन्मपत्रिका में हो तो जातक का सम्पूर्ण जीवन कष्टप्रद व संघर्षमय व्यतीत होता है। जिन जातकों की जन्मपत्रिका में पितृ दोष है उन्हें प्रत्येक अमावस्या को प्रात:काल दिया गया उपाय करने से लाभ होता है। हरियाली अमावस्या उचित अवसर है इस उपाय को आजमाने का... 
 
ALSO READ: हरियाली अमावस्या आज : खुशहाली के लिए रात में करें यह उपाय
 
उपाय- अमावस्या वाले दिन प्रात:काल स्नान के उपरांत घर में हलुवा बनाएं। एक मटकी में शुद्ध जल भरें। मटकी के ऊपर एक मिट्टी की प्लेट रखकर मटकी का मुंह ढं क दें। अब इस प्लेट पर बनाया हुआ हलुवा रखें और उसे किसी पत्ते से ढंक दें। अब इस मटकी को किसी मंदिर या शुद्ध स्थान पर लगे पीपल के वृक्ष पर लटका दें।

लटकाने के उपरांत पीपल के नीचे दीप प्रज्जवलित कर धूप-दीप व पुष्प अर्पित करें और अपने पितरों से प्रार्थना करें कि वे आपके द्वारा लगाए गए भोग को ग्रहण करें और आपको आशीर्वाद प्रदान करें। प्रार्थना के उपरांत साष्टांग दण्डवत प्रणाम कर सीधे अपने घर लौट आएं। इस पूरी प्रक्रिया में पूर्ण गोपनीयता रखनी आवश्यक है। इस प्रक्रिया के दौरान किसी की भी टोक नहीं लगनी चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। प्रत्येक अमावस्या को पूर्ण श्रद्धा व शुचिता से यह उपाय करने से 'पितृ दोष के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। यह उपाय किसी भी अमावस्या को किया जा सकता है।   

ALSO READ: हरियाली अमावस : खीर और मालपुए का भोग देगा मनचाहा वरदान

ALSO READ: श्रावण अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या के उपाय और शुभ मुहूर्त
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

આગળનો લેખ
Show comments