Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सभी मनोरथ पूर्ण करना है तो याद रखें ये 5 बातें, पढ़ें 2 मंत्र

Webdunia
शक्तिस्वरूपा माता श्री महाकाली, महासरस्वती एवं श्री महालक्ष्मी के रूप में भक्तों का कल्याण करने वाली होती है। इन तीनों की प्रसन्नता से ही मनुष्य समस्त सुखों को भोगकर मोक्ष को प्राप्त करता है। श्री महाकाली शक्ति एवं स्वास्थ्य, माता सरस्वती विद्या एवं बुद्धि एवं महालक्ष्मी अष्टलक्ष्मी को प्रदान करने वाली देवी है। इनको प्रसन्न करना भी आसान है।
 
मनोरथ पूर्ण करना है तो.... याद रखें 
 
* देवी भागवत के अनुसार जो नखों से तृण तोड़ता है, नखों से पृथ्वी को कुरेदता है, जो निराशावादी है, सूर्योदय के समय भोजन करता है, दिन में सोता है या भीगे पैर अथवा वस्त्रहीन सोता है, निरंतर व्यर्थ की बातें एवं परिहास करता है, अपने अंगों पर बाजा बजाता है, सिर में तेल लगाकर उन्हीं हाथों से अन्य अंगों को स्पर्श करता है, उसके घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है।
 
* गरूड़ पुराण के अनुसार जिस घर में बर्तन बिखरे पड़े रहते हो, भोजन का निरादर होता है, स्त्री एवं माता-पिता का अपमान होता है, जहां हमेशा कलह होती हो, अस्वच्छ वस्त्रों को धारण करने वालों के यहां लक्ष्मी का वास नहीं होता, वह यदि इंद्र भी हो तो लक्ष्मी उसको छोड़कर चली जाती है। 
 
* ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार शाम को सोने वाला, स्त्रियों को तंग करने वाला, अशिष्ट दंपति के झगड़े वाले स्थानों पर लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी का वास होता है जो दरिद्रता प्रदान करने वाली होती है। 
 
* अक्ष्मी के पति का नाम दु:सह है अर्थात ऐसे व्यक्तियों को अपार दु:ख भी सहने पड़ते हैं।
 
* जिस घर में स्त्रियों एवं बेटियों को सम्मान दिया जाता है, वहां समस्त देवियां सुखपूर्वक निवास करती हैं एवं भक्तों के समस्त मनोरथ को पूर्ण करती हैं।
 
* मंत्र- महालक्ष्मी च विद्महे, विष्णुपत्नी च धीमहि,तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात्। 
 
* मंत्र- ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ॐ नम:। 

ALSO READ: शुक्र को शुभ बनाना है तो पढ़ें ग्रह शांति के 4 सटीक उपाय

ALSO READ: च्यवन ऋषि कौन थे, जानिए

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

આગળનો લેખ
Show comments