Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

12 साल बाद बृहस्पति का शुक्र की राशि में प्रवेश, 4 राशियों के साथ क्या होगा?

गुरु का 12 साल बाद वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

WD Feature Desk
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (15:15 IST)
Jupiter Transit in Taurus
Jupiter Transit in Taurus effects 2024: बृहस्पति और शुक्र ग्रह की आपसी मित्रता नहीं है। बृहस्पति ग्रह 01 मई 2024 को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर शुक्र ग्रह की वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आओ जानते हैं कि गुरु के इस गोचर से किन 4 राशियों को मिलेगा इसका जबरदस्त फायदा।
ALSO READ: चंद्र ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर शुभ और किन पर अशुभ रहेगा?
1. मेष राशि : मेष राशि में से निकलकर वृषभ में जाने से मेष राशि वालों को फायदा ही होगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि में गुरु का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होगी। व्यापारी हैं तो आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी। आत्माविश्‍वास बढ़ जाएगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे।
ALSO READ: शुक्र का मकर राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव
3. कर्क राशि : कर्क राशि के ग्‍यारहवें भाव में गुरु का गोचर होने जा रहा है। यह भाव धन संबंधी समस्या का समाधान करता है। नौकरी की स्थिति को मजबूत करता है। घर परिवार में सुख समृद्धि रहेगी। व्यापारी हैं तो आय के नए स्रोत खुल जाएंगे। समाज में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा।
ALSO READ: शनि कुंभ में अस्त, 12 राशियों का राशिफल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
4. मीन राशि : बृहस्पति आपकी ही राशि के स्वामी हैं। तीसरे भाव में उनका गोचर पराक्रम और साहस को बढ़ाएगा। करियर और नौकरी में सफलता दिलाएगा। यदि आपकी पदोन्‍नति रुकी हुई है तो इस वर्ष हो जाएगी। विदेश से जुड़ा व्‍यापार करने वाले लोगों के लिए भी अच्‍छा समय है। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments