Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

8 दिसंबर 2021 को शुक्र का मकर में गोचर, 4 राशियां हो जाएंगी मालामाल

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (16:49 IST)
Venus transit in Capricorn
Shukra Gochar Makar: 8 दिसंबर 2021 बुधवार को शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर होने जा रहा है। इस गोचर से 12 राशि में से 4 राशि वालों को होने वाला है जबरदस्त आर्थिक रूप से फायदा। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल हैं इन 4 राशियों में।
 
 
शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा।
 
1. मेष : आपकी राशि के दशम भाव में इसका गोचर होगा। यह व्यापारिक जीवन के लिए अच्छा समय है। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन भी अच्‍छा गुजरेगा। नौकरी में भी उन्नती होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। इस गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
 
2. वृषभ : आपकी राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। इससे आपके भाग्य का आपको साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक समस्या का हल होगा। नौकरी और व्यापार में अवसर का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 
 
3. मिथुन : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र गोचर करेगा। आपकी नौकरी और व्यापार के लिहाज से यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। हालांकि इससे अहंकार में वृद्धि होगी और जीवनसाथी से तनाव बढ़ जाएगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
4. धनु : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। इससे धन संबंधी समस्या दूर होगी और धन की आवक बढ़ेगी परंतु हद से ज्यादा खर्चे और आपका बुरा स्वभाव अच्छे समय को नष्‍ट कर सकता है।
 
हालांकि तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए भी शुक्र का यह गोचर आर्थिक रूप से शुभ है परंतु उसके साथ ही और कई समस्याएं भी जुड़ी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, दीपावली पूर्व का गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानें किसके चमकेंगे सितारे

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments