Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस वेलेंटाइन डे पर कौन-सा गुलाब दें अपने प्यार को... (जानें राशिनुसार)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* अपनी राशिनुसार भेंट करें प्रेमी को गुलाब का फूल... (पढ़ें 12 राशियां) 
 
प्रेम वास्तव में अनोखा एहसास है यही कारण है कि इसको लेकर युवा ही नहीं हर उम्र के लोग उत्साहित रहते हैं और इसी उत्साह से वेलेंटाइन डे को मनाने की योजनाएं भी बनाते हैं। यही कारण है कि आज प्रमुख पर्व त्योहार की भांति ही वेलेंटाइन डे मनाया जाने लगा है। 
 
इस वेलेंटाइन पर आप राशि के अनुसार गुलाब देकर अपने प्रेमी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। वैसे एक बार में 'आई लव यू' कहना है तो लाल गुलाब देना सबसे अच्छा है। 
 
वेलेंटाइन डे के खास अवसर पर गुलाब का फूल उसी प्रकार महत्व रखता है जैसे- होली में रंग और दीपावाली में दीपक। इसका कारण यह है कि इस दिन सभी प्रेमी अपने प्रेम का इजहार गुलाब का फूल देकर करना चाहते है। गुलाब कई रंग के होते हैं और रंगों के अनुरूप इनका मतलब भी अलग-अलग होता है।

जानें वेलेंटाइन डे पर गुलाबों का महत्व और अपने प्रेमी को कौन-सा फूल दें 12 राशियों के जातक... 
 
मेष और वृश्चिक राशि : लाल गुलाब प्यार का प्रतीक है, यह मंगल की राशि मेष और वृश्चिक वालों को काफी पसंद आता है। 
 
तुला और वृषभ : पर्पल रंग का गुलाब तुला या वृषभ राशि के लोगों को काफी पसंद होता है क्योंकि यह पहली नजर में प्यार का प्रतीक होता है। वैसे सफेद रंग का गुलाब भी इन्हें अच्छा लगता है। 
 
कन्या और मिथुन राशि : हरा रंग का गुलाब गुलाब नयापन, खुशी और प्रचुरता का प्रतीक होता होता है जो कन्या और मिथुन राशि वालों को आकर्षित करता है। 
 
कर्क राशि : सफेद गुलाब शाश्वत प्रेम और दिल की सच्चाई को बयान करता है जो कर्क राशि के व्यक्तियों को काफी भाता है।
 
सिंह राशि : लैवेंडर कलर का गुलाब गहरे प्यार का प्रतीक होता है जो सिंह राशि के व्यक्तियों को काफी पसंद आता है।
 
मकर और कुंभ राशि : अपने जीवन में प्यार को गहराई चाहते हैं तो लाल गुलाब देना सबसे अच्छा है। 
 
धनु और मीन राशि : पीला गुलाब खुशी और दोस्ती का प्रतीक होता है जो गुरु की राशि धनु और मीन वालों को काफी भाता है क्योंकि उनकी प्रकृति गंभीर और ज्ञानियों वाली होती है। 

ALSO READ: इस वेलेंटाइन डे पर कौन-सा गुलाब देकर करें प्यार का इजहार (जानें राशिनुसार)
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments