Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

4 फरवरी 2021 : आज से बुध मकर राशि में वक्री, जानिए क्या करें

Webdunia
बुध 4 फरवरी 2021 को वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का राशि परिवर्तन रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा। बुध ग्रह को बुद्धि, संचार, भाषण, शिक्षा और स्वभाव आदि का कारक माना जाता है। विपरीत दिशा में ग्रहों के चलने को वक्री व सीधे अवस्था को मार्गी कहा जाता है।
 
अगर गोचर अनुसार या फिर कुंडली में बुध वक्री है तो जानिए क्या उपाय करें.... 
 
बुध के लिए स्वर्ण का दान तथा हरी वस्तुओं का दान करने से लाभ मिलता है। 
 
बुध ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करने से पीड़ा में कमी आ सकती है। 
 
बुध की दशा में सुधार हेतु बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए। 
 
गाय को हरा चारा, हरी भाजी खिलाएं। 
 
बुध की दशा में सुधार के लिए विष्णु सहस्रनाम का जाप भी उत्तम माना जाता है। 
 
तुलसी में जल देने से बुध की दशा में सुधार होता है। 
 
अनाथों एवं गरीब छात्रों की सहायता करने से लाभ मिलता है। 
 
बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। शराब, अंडा, मांस का सेवन न करें, जीवन में स्थिरता लाएं, एक जगह टिककर काम करने का प्रयास करना चाहिए। 
 
रात को सिरहाने पानी रख कर सुबह पीपल में चढ़ाना चाहिए। 
 
मन्दिर में दूध, चावल दान करें, प्रतिदिन प्रात: सूर्य को जल दें, छोटी कन्याओं की सेवा करें, मन्दिर में या ब्राह्मण को चने की दाल एंव पीला वस्त्र दान करें, गले में चांदी धारण करनी चाहिए। मीठी वाणी का प्रयोग करना चाहिए, बुध के उपाय करने से तुरंत लाभ प्राप्त होता है। 
क्या होगा जब सूर्य जाएंगे कुंभ राशि में, हलचल होगी आपकी जिंदगी में
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, दीपावली पूर्व का गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानें किसके चमकेंगे सितारे

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments